मेवात क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
हाईकोर्ट के न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान ने रिबन काट कर किया पुन्हाना न्यायिक परिसर का उद्घाटन।
कार्यक्रम में पहुंचे जिला एवं सत्र न्याधीश नीरजा कलसन, डीसी पंकज कुमार, एसपी संगीता कालिया।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
पुन्हाना के लिए 18 जनवरी को दिन ऐतिहासिक रहा। इस दिन पुन्हाना की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के साथ ही यहां पर न्यायिक परिसर की शुरूआत हुई। हाई कोर्ट के न्यायधीश अरविंद्र सिंह सांगवान द्वारा रिबन काटकर परिसर का उद्घाटन किया गया। वहीं कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायधीश नीरजा कलसन, उपायुक्त पंकज कुमार, पुलिस कप्तान संगीता कालिया भी बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान पुन्हाना बार एसोसिएशन के प्रधान जावेद एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ताओं द्वारा अरविंद सिंह सांगवान को पगडी व फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अरविंद सिंह सांगवान द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरू की गई। वहीं अरविंद सिंह सांगवान द्वारा गौरव खटाना को कोर्ट का कार्यभार भी दिया गया। इस अवसर पर हाई कोर्ट के न्यायधीश अरविंद सिंह सांगवान ने कहा कि पुन्हाना के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। पुन्हाना में भवन की कमी के चलते न्यायिक परिसर बनने में देरी हुई थी। जैसे ही यहां पर प्रशासन द्वारा भव मुहैया कराया गया तो न्यायिक परिसर की भी शुरूआत करा दी गई है। जल्द ही यहां पर स्थाई रूप से न्यायिक परिसर बनवा दिया जाएगा। जिसके बाद एक साथ दो कोर्ट काम करेंगी। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय स्तर पर क्षेत्र की शिक्षा को लेकर पूरे प्रयास किए जाएंगे। तावडू में जगह की कमी के चलते न्यायिक परिसर नहीं बन पा रहा है, अगर वहां पर जगह मुहैया करा दी जाती है तो वहां भी न्यायिक परिसर की शुरूआत करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या को लेकर क्षेत्र के लो चंडीगढ आकर उनसे मिल सकते हैं। इस अवसर पर एसडीएम वैशाली शर्मा, डीएसपी अशोक कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन जगभूषण, पुन्हाना बार एसोसिएशन के प्रधान जावेद एडवोकेट, फिरोजपुर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मुमताज एडवोकेट, अख्तर हुसैन एडवोकेट, हारून एडवोकेट, अशरफ एडवोकेट,अरसद एडवोकेट,ताहीर एडवोकेट, गुलाम एडवोकेट, लतीफ़ एडवोकेट,साहिद एडवोकेट,रसीद एडवोकेट, दिनेश एडवोकेट, लियाकत एडवोकेट, अशरफ एडवोकेट, अयुब एडवोकेट, तसलीम एडवोकेट, संजय सिंगला सरपंच, जिला पार्षद जोन मोहम्मद अकबरपुर, थाना प्रभारी राम दयाल, चांदडाका चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह सहित काफी लोग व कर्मचारी मौजूद रहे।
लोगों को समय के साथ ही मिलेगी सस्ता न्याय :
पुन्हाना न्यायिक परिसर शुरू होने के साथ ही लोगों को अब पिनगवां व फिरोजपुर झिरका की दौड नहीं लगाई पडेगी। जिससे अब उन्हें समय के साथ ही सस्ता न्याय मिल पाएगा। इससे पहले लोगों को न्याय के लिए दूर-दराज जाना पडता था। जिससे समय के साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता था।
कार्यक्रम को ड्रोन के माध्यम से किया गया कैमरे में कैद –
ऐतिहासिक दिन को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ड्रोन के माध्यम से कार्यक्रम को कैमरे में कैद किया गया। जो कि लोगों के लिए आकृषण का केंद्र बना रहा।

Comments
Post a Comment