इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।खास खबर:-डुगेजा गांव में देर रात्रि परिवार से मारपीट कर हवाई फायरिंग, 5 पर केस दर्ज।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
पिनगवां थाना एरिया के गांव डूगेंजा में एक परिवार के साथ लूटपाट करने की कोशिश करने पर हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 3 नामजद सहित 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी इंद्रजीत ने बताया कि डूगेंजा निवासी जुनैद ने मुकदमा दर्ज कराया है कि रविवार रात कुछ लोग गाड़ी में सवार लूटपाट की नियत से घर में घुसे। शोर शराबे की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। जब परिवार के लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट की। हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देकर और फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 3 नामजद सहित 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डुगेजा निवासी शिकायतकर्ता जुनेद ने बताया इन्हीं लोगों से सन 2018 में एक पुरानी रंजिश की तहत चांदडाका गांव में दुकान मैं अंदर सो रहे उनके भाई पर इन्हीं बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई जिसमें उसके भाई को गोली लगी जिसका मामला चांदडाका चौकी पुलिस ने दर्ज किया था। यहां तक कि मामले से जुड़े आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया था। वही डुगेजा गांव के पूर्व सरपंच हनीफ ने बताया उसी रंजिशन आरोपी उनके गांव में आरोपी रात्रि 1 बजे लूटपाट की नीयत से जुनेद के घर में घुस आए जब उसके परिवार को पता चला तो आरोपी हवाई फायरिंग कर भागने में कामयाब हो गए। पूर्व सरपंच हनीफ ने बताया पीड़ित जुनेद की शिकायत पर कई लोगों को नामजद व अन्य के खिलाफ मामला तो पुलिस ने दर्ज कर लिया है लेकिन पुलिस की पकड़ से अभी सभी आरोपी दूर हैं, पीड़ित परिवार को आज भी आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी पिनगवां:-
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी पिनगवां श्री चंद्रभान का कहना है पीड़ित जुनेद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश जारी है जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।



Comments
Post a Comment