मेवात क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
नूह एवीटी स्टाफ प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार।
आरोपी के घर से भी एक चोरी की बाइक पुलिस ने की बरामद,भेजा जेल।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
वाहन चोरी की रोकथाम हेतु नूह जिले में माननीय पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया द्वारा गठित किए गए एवीटी स्टाफ इंचार्ज एएसआई धर्मेंद्र सिंह की टीम को आए दिन सफलताएं हाथ लगती ही जा रही हैं। एवीटी टीम द्वारा एक शातिर बाइक चोर को चोरी की बाइक सहित मौके से गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के घर से एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रवक्ता नूह मेवात द्वारा जारी प्रेस नोट में बतलाया गया कि एवीटी टीम प्रभारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ नूह खेडला मोड़ के समीप क्राइम गश्त पड़ताल कर रहे थे। तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक शातिर चोर चोरी की बाइक सहित खेडला नुह होते हुए अपने गांव खेडला जा रहा है। बताई सूचना को सही मानते हुए तुरंत नाकेबंदी की गई तथा वाहनों की चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई। थोड़ी देर में एक युवक एक बाइक के साथ आता दिखाई दिया पुलिस टीम को देखकर युवक वापिस मुड़ने लगा लेकिन जवानों की मुस्तैदी के कारण गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ के दौरान आरोपी बाइक के किसी किस्म के कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शकील पुत्र जुहरु निवासी खेडला नूह बताया साइबर सेल की मदद से मोटरसाइकिल के असली नंबर डीएल 3एसडीवाई9591 मिला है। सारी जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि उक्त बाइक चोरी के संदर्भ में मुकदमा 4 फरवरी 2019 को गोविंदपुरा थाना नई दिल्ली में अंकित है। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक चोरी की बाइक का चोरी करना और कबूला है।जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर52एफ3924 सीडी डीलक्स सिल्वर कलर जो नूह सब्जी मंडी के समीप से चोरी की गई है आरोपी के घर से पुलिस द्वारा बरामद की गई। इस संदर्भ में पहले ही नूह सिटी थाने में मोटरसाइकिल मालिक द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। वही एवीटी टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ महू सिटी थाने में मामला अंकित कराकर आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

Comments
Post a Comment