इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
खास खबर:जो उनकी समस्याओं को सुनेगा, विकास करेगा उन्ही को देंगे वोट:समस्त मेवाती आवाम
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
आज पूरे मुल्क में चुनाव हो रहे हैं। हर क्षेत्र की जनता अपने मुद्दों और मांगों के आधार पर नेताओं या पार्टिओं को अपना वोट दे रही है। जो उनकी समस्याओं को सुनेगा और उनके क्षेत्र का विकास करेगा उन्ही को वोट दे रहे हैं। मगर मेवाती आवाम को हमेशा से ठगा और गुमराह किया गया है। जीतने के बाद हमारे नेता जनता का दुःख-दर्द पूछने नहीं आते हैं। इस बार मेवाती समाज के लोगों ने घोषणा किया है कि हम उसी को वोट देंगे जो हमारे निम्नलिखित घोषणाओं पर अमल करेगा। मेवात के पीड़ित परिवारों(मोब लिंचिग,फेक एनकाउंटर,कॉस्टोडियल डैथ) को 1 करोड़ व एक सरकारी नौकरी का मुआवजा दे। और उनके बच्चो की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार ले। ताकि उनके परिवार के बच्चो का भविष्य सुधर सके। वो भी अपनी एक सम्मानपूर्वक जिन्दगी समाज में जी सके| लाइसेंस नवीनीकरण की बहाली तत्काल हो और पुराने लाइसेंसों को तुरन्त बिना किसी शर्त के रिन्यू किया जाए और जितने दिनों तक सरकार के द्वारा ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द किए गए उतने दिनों का ड्राइवरों को उचित मुआवजा दिया जाए। शिक्षक केडर के साथ साथ सभी डिपार्टमेंट में मेवात केडर बनाया जाए जिसमें मेवात की आवाम को सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण हो। जो भी मेवात कैडर में भर्ती हो उसका कभी भी दूसरे जिले में तबादला ना हो। ताकि मेवात का सही से विकास हो सके| एक नया केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया जाए| जिसमें यंहा के गरीब और होनहार बच्चों को सही तालीम मिल सके औए देश के विकास में मेवात समाज अपना योगदान कर सके| एक केंद्रीय विद्यालय बनाने के लिए सालाहेरी में जो भूमि पहले ही अधिग्रहण की गई है उसके निर्माण का कार्य शीघ्र से शीघ्र शुरू किया जाए| नूँह जिले के सभी स्कूलों(प्राइमरी,मिडल, हाई स्कूलों एवं सीनियर सेकंडरी स्कूल,आरोही स्कूलों) में पर्याप्त मात्रा में शिक्षक भर्ती किए जाएं और सभी बच्चों को फ़्री में किताबे दी जाएं| सरकार ने जिन जिन गांवों में स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र बनाए हुए है उन सभी में पर्याप्त डॉक्टर व सभी प्रकार की दवाइयां मुफ्त दी जाएं और जहां स्वास्थ्य केंद्र नहीं बने है उन गांवों में सरकार स्वास्थ्य केंद्र बनाए।अल-आफिया सामान्य अस्पताल, मांडीखेडा और शहीद हसन खा मेवाती मेडिकल कालेज में डाक्टर के जो भी पद खाली हैं उनको तुरन्त भरा जाये| मुख्य रूप से हार्ट,न्यूरो और अल्ट्रासाउंड आदि विभागों में रेगुलर डाक्टरों की सेवा मुहैया की जाय | सभी दवाएँ मुफ्त में उपलब्ध कराई जांए और एम्बुलेंस की गाड़िया बढाई जाये। मेवात डेवलपमेंट एजेंसी में मेवाती लोगों के लिए 50% आरक्षण दिया जाए ताकि यहाँ के लोगों को रोजगार मिल सके| मेवात में प्राइवेट कंपनियों (रोजका मेव,उजीना) में यहां की आवाम के लिए रोजगार सुनिश्चित किया जाए। सरकार नूँह में आने वाली सभी बैंकों को आदेश दे कि वह मेवात के लोगों को शिक्षा,उद्योग व कृषि व्यापार बढाने के लिए तत्काल लोन दें ताकि मेवात का पूर्ण विकास हो सके| एनएच 248 को नूह से बॉर्डर तक तत्काल 4 लाइन किया जाए। ताकि दुर्घटना में आए दिन लोगों की बेवजह होने वाली मौतों से बचाया जा सके| दिल्ली की रेल लाइन से मेवात को जोड़ा जाए ताकि यहाँ के लोग भी आसानी से देश की राजधानी से अपना आवागमन, नौकरी और ब्यापार कर सके| सिंचाई के लिए मेवात नहर बनवाई जाए ताकि असिंचित क्षेत्रों की सिंचाई करने में लोगों को सुविधा मिल सके| मेवाती महिलाओं को मेवात के सभी प्राइवेट और सरकारी संस्थाओ की नौकरियों में 50% आरक्षण दिया जाए| चंडीगढ़ में मेवात-भवन का निर्माण किया जाये ताकि लोगों को वहां ठहरने की सुविधा मिल सके|बिजली की सुविधा 24 घंटे प्रदान की जाए ताकि लोग अपना काम हर समय कर सके| पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए ताकि लोगों को कैंसर जैसी घातक बिमारियों से बचाया जा सके| सरकार किसानों की सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोर बनाये ताकि मेवाती किसान उचित दामों पर अपनी सब्जियों को बाज़ार में बेंच सके| मेवात में स्पोर्ट्स स्कूल बनाये जाये ताकि यहाँ के बच्चे स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकें। मेवात में शिक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के लिए सभागार (auditorium) का निर्माण कराया जाए| सरकार एससी-एसटी एक्ट की तरह मुस्लिमों के लिए भी कानून लेकर आए जिससे आए दिन हो रहे मुस्लिमों पर अत्याचारों में कमीं आए और उनको न्याय मिल सके|सच्चर कमेटी की सिफ़ारिशों को तत्काल लागू किया जाए ताकि देश में मुसलमानों के साथ भी न्याय को सके|

Comments
Post a Comment