नई गांव में फौजी के परिवार पर दबंगों का लगातार बरस रहा है कहर,पुलिस बेखबर।
बिलाल अहमद/ ब्यूरो नूह मेवात।
मेवात जिले के बिछोर थाना अंतर्गत गांव नई में लगातार 10 वर्ष से देश को अपनी सेवाएं दे रहे फौजी मंजूर हसन व शेकुल खान के परिवार पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा पुलिस से साज बाज होकर जमकर कहर बरपाया जा रहा है। यहां तक की फौजी मंजूर हसन के परिवार पर दबंगों द्वारा 6 महीने पहले झूठा मुकदमा नंबर 113/ 2018,217/2018 बिछोर थाने में दर्ज करा दिए। वहीं फौजी मंजूर हसन ने बताया कितने दिन पहले अक्टूबर 2018 में दबंगों द्वारा पूर्व फौजी इलयास खान का खेत में काम करते हुए अपहरण कर लिया था।आरोपी इलयास को जान से मारने की नीयत से हाथ पैर तोड़ यूपी मे फेंक कर आ गए। शिकायत देने के बावजूद एसएचओ बिछोर मौके पर जाकर पीड़ित इलयास को दबंगो से मुक्त कराकर लाया।
पूर्व फौजी इलयास खान के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। लेकिन 6 माह बाद भी बिछोर थाना पुलिस मामले से जुड़े एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। वही पीड़ित परिवार ने बिछोर थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है तथा जानबूझकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसी रंजिश के तहत फौजी परिवार पर दबंगों ने झूठा क्रॉसिंग केस दर्ज करा दिया, जिसे अपहरण केस को दबा दिया जाए। नई गांव के रहने वाले फौजी मंजूर हसन ने बताया की मामले के जांचकर्ता प्रकाश ने कहा कि अपहरण वाले केस को दबाव बनाने के लिए तुम्हारे खिलाफ झूठा मामला बनाया है।
फौजी मंजूर हसन ने बताया की नई गांव के रहने वाले दबंग हारून, शेर मोहम्मद, इमरान, अब्बास, राहिल, रत्ती, जानू, साकिर, नसीम अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक किस्म के विभिन्न मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।यहां तक कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार के खेतों के रास्ते भी बंद कर रखें है। दबंगों से फौजी के परिवार को पूरी तरह से जान का खतरा सता रहा है। जबकि पीड़ित परिवार मामले को लेकर एसएचओ बिछोर, डीएसपी पुन्हाना, एसपी नूह मेवात, आईजी रेवाड़ी रेंज,व डीजीपी हरियाणा पुलिस तक न्याय की गुहार लगा चुके हैं लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। वहीं फौजी मंजूर हसन का कहना है अगर देश के जवानों के साथ व उनके परिवारों पर इस तरीके से हमले होते रहे तथा पुलिस जानबूझकर सब कुछ देखती रही और कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई तो आम लोगों का पुलिस प्रशासन से बिल्कुल ही विश्वास उठ जाएगा। वहीं फौजी के परिवार ने हरियाणा पुलिस से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाते हुए कहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए तथा उनके ऊपर दर्ज किए गए झूठे मामलों को निरस्त कराया जाए। वहीं फौजी मंजूर हसन ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वह खाने जाते हैं तो पुलिसकर्मी बदतमीजी से पेश आते है तथा मोबाइल छीनने तक का प्रयास करते हैं।

Comments
Post a Comment