हसनपुर बिलोड़ा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप मामला दर्ज।

बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव हसनपुर बिलोण्डा में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे में लटक कर जान दे दी। वहीं पीड़िता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या करने के एक गंभीर आरोप लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नूह थाना अंतर्गत गांव जोगी पुर निवासी सुबेदीन ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की संजीदा की शादी 10 अक्टूबर2017 को फिरोजपुर झिरका खंड के गांव हसनपुर बिलोड़ा निवासी लुकमान पुत्र लियाकत के साथ कि थी। शादी के समय मृतिका के पिता सुबेदीन ने अपनी हैसियत के अनुसार खूब दान दहेज दिया लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे उसी दिन से उसकी लड़की के साथ मारपीट लड़ाई झगड़ा तथा लगातार दहेज की डिमांड करते आ रहे थे। 23 अप्रैल को मृतिका ने फांसी के फंदे से झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सुनील कुमार कादियान व फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री हरि सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल- आफिया हॉस्पिटल
मांडीखेड़ा लेकर आए।
वहीं मृतिका संजीदा के परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं फिरोजपुर झिरका पुलिस ने मृतक विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर पति लुकमान,ससुर लियाकत व सास सहित 6 लोगो के खिलाफ कानून अधिनियम की 498ए,304बी,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका:
इस मामले में थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री हरि सिंह का कहना है पुलिस द्वारा मृतक विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर हसनपुर बिलोडा निवासी महिला के पति लुकमान सहित सास ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है,जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments
Post a Comment