खास खबर:देशी कट्टा व कारतूस के साथ 1 बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थानांतर्गत रनियाला गांव में दबिश देकर पुलिस ने एक बदमाश को अवैध हथियार एवं एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया, लेकिन 2 बदमाश मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि 3 बदमाश बाइक से रनियाला गांव पहुंचे। रनियाला के सरकारी स्कूल के पास बने बस स्टाप के पास बाइक खराब हो गई। वहां पर साकरस गांव के महबूब से बाइक ठीक करवाई। इसके लिए 600 रुपये दिए। महबूब ने जैसे ही पैसे अपनी जेब में रखे। एक बदमाश ने कट्टे के बट से उसके सिर पर मारी और पैसे छीन लिए। बदमाशों द्वारा किए गए हमले में महबूब घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी हरि सिंह को दी। थाना प्रभारी टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस से घिरता देख बदमाश गांव के स्कूल में घुस गए। पुलिस के जवानों ने वहां से एक बदमाश को दबोच लिया,जबकि इसके दो साथी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस द्वारा दबोचा गया बदमाश साबिर निवासी गोहेता थाना बिछोर के पास से कट्टा व एक कारतूस बरामद कर लिया है। फरार होने वाले एक बदमाश की पहचान साकिर निवासी रनियाली के तौर पर कर ली गई है। तीसरे बदमाश का पुलिस पता लगा रही है। थाना प्रभारी हरी सिंह ने बताया कि पूछताछ में बाइक चोरी की कई वारदात के खुलासे हो सकते हैं।

Comments
Post a Comment