खास खबर:मामूली कहासुनी में गरीब परिवार को घर में घुसकर पीटा,13 वर्षीय लड़की का पैर तोड़ा।
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
पुन्हाना थाना अंतर्गत गांव गागड़बास गुलालता मैं बीते 22 अप्रैल को शाम करीब 5:00 बजे लकड़ी वगैरह लगाने को लेकर मामूली कहासुनी ने विशाल रुप ले लिया।जिसमें 13 वर्षीय लड़की का पैर टूट गया।
पुन्हाना थाने में दी गई शिकायत के अनुसार गांव गुलालता गागड़बास निवासी लियाकत पुत्र अली मोहम्मद ने बताया कि मेरी पत्नी आसमा और मेरी 13 वर्षीय लड़की फरजाना घर पर अकेली थी, मैं किसी काम से बाहर गया हुआ था। मेरी पत्नी ने खाना बनाने के लिए घर के सामने लकड़ियां लगा रखी हैं आरोपी उसमें गंदगी वगैरा डालते हैं पत्नी आसमां के विरोध करने पर गांव के ही आरोपी उस्मान पुत्र सुलेमान, खुर्शीदन पत्नी उस्मान,आकिल पुत्र उस्मान, हारून पुत्र जमशेद, हाथों में लाठी डंडा सरिया वगैरह लेकर हम मशवरा होकर मेरे घर के अंदर जाकर मेरी पत्नी वह मेरी बेटी के साथ पूरी तरह बेरहमी से मारपीट करने लगे, दोषी उस्मान पुत्र सुलेमान ने मेरी बेटी फरजाना के उल्टे पैर में लोहे की रोड़ सरिया से वार किया जिससे लड़की का पैर टूट गया व मेरी पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की। तथा सभी आरोपी मेरी पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए कि आज तो तुम बच गए आइंदा या पुलिस में इसकी शिकायत दी तो जान से मार देंगे। जैसे जैसे हम अपनी लड़की को उपचार के लिए सरकारी हॉस्पिटल पुन्हाना लेकर आए वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए अल आफिया हॉस्पिटल मांडीखेड़ा के लिए रैफर कर दिया,जहा लड़की का ईलाज चल रहा है।पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुन्हाना थाने में दे दी है,तथा मामले से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Comments
Post a Comment