जिले में महिला संबंधी अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही:डीएसपी ममता खरब
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
मेवात जिले में महिला संबंधी अपराधों से निपटने के लिए मेवात महिला थाना पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ महिला संबंधी अपराधों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए नूह महिला थाना पुलिस पूर्ण रूप से कार्य कर रही है।
वहीं जिले की महिला थाना डीएसपी श्रीमती ममता खरब ने साफ तौर पर कहा है कि जिले में महिला संबंधी अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जिला महिला थाना पुलिस महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने मेवात के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर देखा जाए एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए मेवात में झूठी शिकायते देने का प्रचलन बरकरार है। लोग पुलिस के पास अपनी सही शिकायत लेकर आएं मेवात महिला थाना पुलिस द्वारा सही समय पर त्वरित न्याय जरूर दिलाया जाएगा। उन्होंने महिला थाना नूह जिले में लगभग सभी थानों में लगाए गए महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज आदि सभी महिला पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि पीड़ितों की शिकायत पर करण संज्ञान लेते हुए सही समय पर मामले की संपूर्ण तरीके से जांच करते हुए त्वरित न्याय दिलाने का कार्य करें।
अपने कार्य में लापरवाही बरतने वाली महिला पुलिसकर्मी भी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगी, भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।सूचना मिलते ही मामले की जांच कर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments
Post a Comment