राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्धारित किए रेट:जिला निर्वाचन अधिकारी
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
नूंह जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव में प्रयोग होने वाली विभिन्न वस्तुओं की दरों पर चर्चा की और इसे अन्तिम रूप दिया।
उन्होंने टैट,लाउडस्पीकर, फर्नीचर, होटल किराये,होर्डिग, वाहनों के किराये,विज्ञापनों, फूलमालाओ,जलपान व खाद्य सामग्री सहित उन सभी वस्तुओं की दरें निर्धारित की जिनका इस्तेमाल चुनाव में किया जाना हैं तथा निर्धारित दरों के अनुसार उम्मीदवार के खर्चे का आकलन होगा । उल्लेखनीय हैं कि उक्त निर्धारित रेट दरों में अधिकांश रेट दर गुरूगाम में निर्धारित दरों के अनुरूप ही रखी गई हैं । उन्होंने बताया कि चुनाव खर्च के सभी बिन्दुओं की जानकारी 24 अप्रैल को आयोजित बैठक में विस्तार से प्रदान की जाएगी।
उन्होंनेे कहा कि चुनाव में खर्च के लिए प्रत्याशी द्वारा बैंक में नया खाता खुलवाना अनिवार्य है। चुनाव के लिए सभी खर्च उसे इसी खाते से करने होंगे। सभी प्रत्याशियों को अपने खर्च रजिस्टर का ब्यौरा कम से कम तीन बार खर्च कमेटी को देना होगा । उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी अपने रोड शो में एक साथ केवल 10 वाहन लेकर चल सकता है। लाउड स्पीकर बजाने के लिए सुबह 6 से रात्रि 10 बजे तक का समय निर्धारित है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों का रैडंमाईजेशन का कार्य किया जाएगा । उन्होंने बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा में 5 प्रतिशत बूथों पर प्रयोग होने वाली ईवीएम में 1000 वोट पोल कराकर वी वी पैंट से मिलान करा कर दिखाया जाएगा ताकि किसी को किसी प्रकार का सन्देह ना रहे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रति निधियों से आग्रह किया की वे वैरी पोलिंग बूथों कि सूची तुरंत देवे ताकि सुरक्षा के पूरे इन्तजाम किये जा सके। बैठक में ए.आर.ओ. पुन्हाना राहुल हुड्डा, चुनाव नायब तहसीलदार जयकिशन आई.एन. सी,आई एन एल डी, बी एस पी ,जे जे पी,आदि दलों के प्रति निधि भी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment