दहेज़ लोभियों ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट , 6 के खिलाफ मामला दर्ज।
Bilal Ahmed journalist mewat
नूह जिले के हसनपुर बिलोंडा गांव में दहेज़ लोभी ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बहु की गला दबाकर जान लेने का मामला सामने आया है। पांच माह पहले ही महिला की शादी हुई थी। अभी महिला जिंदगी के सपने बुन ही रही थी कि ससुराल वालों ने उसके सपनों को हमेशा के लिए ग्रहण लगा दिया। शादी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायतें भी हुई , लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पति , सास , ससुर सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ दहेज़ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पिता सफ़ेद खां पुत्र निवाज खां निवासी खेड़ला नूंह ने कहा कि उसने अपनी बेटी नाजिया की शादी मुस्लिम रीतिरिवाज अनुसार करीब पांच माह पहले हसनपुर बिलोंडा निवासी अकरम पुत्र रफीक के साथ की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज़ दिया , लेकिन दहेज़ लोभी इससे खुश नहीं थे। आख़िरकार कार , नकदी इत्यादि की डिमांड करते रहते थे। नाजिया को कई बार मारते – पीटते भी थे। मरने से पहले गत 18 अप्रैल को उसकी लड़की ने उसे फ़ोन किया। उस समय वह घबराई हुई थी। उसके बाद ससुराल वालों का फ़ोन आया कि लड़की सीरियस है। मांडीखेड़ा अस्पताल आ जाओ , लेकिन जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। आख़िरकार लड़की पक्ष खेड़ला नूंह के लोग लड़की की ससुराल हसनपुर बिलोंडा पहुंचे तो उन्हें चारपाई पर लड़की मृत अवस्था में मिली। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा की मोर्चरी में घटना के दिन ही रखवा दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान लड़की पक्ष के लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने पति अकरम , पिता रफीक सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस फ़िलहाल मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Comments
Post a Comment