खास खबर:चुनाव ड्यूटी में कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराने को लेकर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने कसी कमर:सुनील कुमार कादियान
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
खास खबर:चुनाव ड्यूटी में कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराने को लेकर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने कसी कमर:सुनील कुमार कादियान
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
आने वाले लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए फिरोजपुर झिरका पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। वहीं फिरोजपुर झिरका डीएसपी सुनील कुमार कादयान ने अपने अधीनस्थ सभी पुलिस कर्मचारियों को सब दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि अगर लोकसभा चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि से कोई कमी कोताही नजर आई तो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं चुनाव के समय हरियाणा राजस्थान मुंडाका बॉर्डर पर तैनात जवानों को खासतौर से सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं कि आने जाने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखें तथा समय समय पर वाहनों की चेकिंग जरूर करें। अपने कार्य में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।
पुलिस द्वारा खास तौर पर बोर्डरों पर तैनात जवानों के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी कर दिए गए।शांतिपूर्वक चुनाव कराना ही फिरोजपुर झिरका पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी।

Comments
Post a Comment