इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खबर:बिछोर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,खुलेआम पब्लिक प्लेस पर जुआ खेलने वाले जुआरी दबोचे।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले की बिछोर थाना पुलिस इन दिनों जुआ सट्टा को लेकर बड़ी गंभीर नजर आ रही है। बिछोर थाना प्रभारी श्री देवी चरण व उनकी टीम द्वारा इलाके में सरेआम पब्लिक पैलेस पर जुआ सट्टा खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बिछोर थाना प्रभारी श्री देवी चरण को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मढियाकी मोड़ के समीप कुछ जुआरी सरेआम पब्लिक प्लेस पर जुआ सट्टा खेल रहे हैं। मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी बिछोर श्री देवी चरण ने हवलदार विजय सिंह व हवलदार ऋषिपाल की अगुवाई में एक टीम गठित कर तुरंत बताई हुई जगह पर छापेमारी कर आई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मढ़ियाकी गांव के रहने वाले जावेद पुत्र यूनुस, विक्रम पुत्र इसाक, यूनुस पुत्र कमरुद्दीन, तारीफ पुत्र दाऊद को गिरफ्तार किया गया जमशेद पुलिस ने ताश की गड्डी समेत 3950रुपये बरामद किए है।
मढियाकी गांव में अन्य जगह से गिरफ्तार किए गए आरोपी रफीक पुत्र असरु,जमशेद पुत्र हसन को ताश की गड्डी समेत गिरफ्तार कर आरोपियों से 1790 रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।
क्या कहते हैं बिछोर थाना प्रभारी:
वही इस मामले में बिछोर थाना प्रभारी श्री देवी चरण का कहना है कि इलाके में जुआ सट्टा अवैध शराब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, मेवात पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के दिशानिर्देश अनुसार अपराध में इलाके में फैली सामाजिक बुराइयों पर पूर्ण रुप से लगाम लगाने का कार्य किया जा रहा है।

Comments
Post a Comment