इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खास खबर:इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट्स की कम्प्यूटर आधारित प्रथम रैंडमाईजेशन आयोजित
-जिला में पर्याप्त संख्या में इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट उपलब्ध-जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज
(बिलाल अहमद)ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
नूंह, जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2019 में प्रयुक्त होने वाली इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट्स की कम्प्यूटर आधारित प्रथम रैंडमाईजेशन की गई, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र अुनसार ईवीएम एवं वीवीपैट्स अलॉट की गई। इन मशीनों की दूसरी रैंडमाईजेशन चुनाव पर्यवेक्षक की उपस्थिति में बाद में की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अपनी देख-रेख में रैंडमाईजेशन करवाई। उन्होंने कहा कि प्रथम रैंडमाईजेशन में विधानसभा क्षेत्र अनुसार मशीनें व वीवीपैट्स अलॉट की गई हैं। अब रैंडमाईजेशन के अनुसार ही इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से बॉक्स में पैक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए कृत संकल्प है। जिला में पर्याप्त संख्या में इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट उपलब्ध हैं।्र
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में 627 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। नूहं विधानसभा क्षेत्र में 191 ,फिरोजपुर-झिरका विधानसभा क्षेत्र में 242 , पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में 194 मतदान केंद्र स्थित है। जिला में 770 कंट्रोल यूनिट, 1491 बैलेट यूनिट तथा 809 वीवीपैट उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि नूंह विधानसभा क्षेत्र के 191 मतदान केंद्रों के लिए 210 मशीनें व 210 वीवीपैट्स, फिरोजपुर-झिरका विधानसभा क्षेत्र के लिए 242 मतदान केंद्रों हेतू 266 मशीनें व 266 वीवीपैट्स, पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के 194 मतदान केद्रों हेतू 213 मशीनें व 213 वीवीपैट्स रखी गई हैं। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी पुन्हाना राहुल हुड्डïा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी नूंह वीरेन्द्र सिंह हुड्डा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी नूंह फिरोजपुर झिरका रिगन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश सतीश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुनील कुमार, नायब तहसीलदार चुनाव जयकिशन के अलावा कॉग्रेंस के साबुखान, बीएसपी के चरण सिंह, जेजेपी के नासिर हुसैन, एलएसपी के अनवर खान भी मौजूद रहें।

Comments
Post a Comment