इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व परिवार को आगजनी का शिकार करने वाले दो आरोपी दबोचे।
नुहू जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत बिवां गांव में एक परिवार की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व परिवार को आगजनी का शिकार करने वाले दो मुख्य आरोपियों को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका पुलिस को 6 फरवरी को शिकायत प्राप्त हुई की आरोपित पीड़ित परिवार की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ जैसी घिनोनी वारदातों को अंजाम देते थे। परिवार के विरोध करने के बाद दबंगों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की कोशिश करते हुए घर में आग लगा दी।
जिसमें एक औरत एक बच्चे को आगजनी का शिकार होने की सूचना है।
पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बिवां गांव मे रेड के दौरान मामले से जुड़े दो मुख्य आरोपी अनीश पुत्र अतुल साहुन पुत्र अतुल निवासी बीवा को पेट्रोल पंप के समीप गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। दोनों आरोपी कहीं बाहर निकलने की फिराक में थे।
क्या कहती हैं महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज फिरोजपुर झिरका:
इस मामले में फिरोजपुर झिरका महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज विनीता कुमारी का कहना है पुलिस ने मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है सुबह दोनों आरोपियों को पेश अदालत किया जाएगा।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका:
इसी मामले में थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका सब इंसपेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ व परिवार को आगजनी का शिकार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बिवां गांव पेट्रोल पंप के समीप से गिरफ्तार किया है।
आज भी पीड़ित परिवार की एक महिला व बच्चे की आगजनी के कारण हालत गंभीर है। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है सुबह दोनों आरोपियों को पेश अदालत किया जाएगा।

Comments
Post a Comment