इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:मतदाता सूचियों पर दावे व आपत्तियां दे सकते हैं राजनैतिक दल: विक्रम सिंह
एडीसी ने राजनैतिक दलों से किया बीएलए नियुक्त करने का आह्वान
नूंह 18 फरवरी:- सहायक रिर्टिनग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने 31 जनवरी को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया था। प्रकाशित सूची के संबंध में यदि किसी राजनैतिक दल को कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वह संबंधित ईआरओ व बीएलओ को दे सकता है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के दावे व आपत्तियां का कार्य अब भी जारी है तथा 23 व 24 फरवरी शनिवार व रविवार के दिन सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर बैठक कर दावे व आपत्तियां प्राप्त करेगें। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज नही है तो ऐसे मतदाता इस अवसर का लाभ प्राप्त कर अपना नाम सूची में दर्ज करा सकते है। उन्होंने राजनैतिक दलों से यह भी आह्वान किया है कि वे प्रत्येक बूथ के लिए अपने बीएलए भी नियुक्त कर दें ताकि मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए ये बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ समन्वय स्थापित कर सकें। उन्होंने कहा कि बीएलए व बीएलओ का आपसी परिचय व समन्वय चुनाव प्रक्रिया को सुगम व सहज बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होने बताया कि अभी तक किसी भी राजनैतिक दल ने कोई भी बीएलए नियुक्त नही किया है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिले का मतदाता जनसंख्या अनुपात हरियाणा के अन्य जिलों के मुकाबले कम है। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को अपना वोट जरुर बनवाना चाहिए ताकि लोकतंत्र मजबूत हो। इस अनुपात को सही करने के लिए आम जन से आह्वान किया कि वे अपनी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली लड़कियों की वोट भी अवश्य बनवाए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि वे गांव में अपने आप-पास की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की वोट बनवाने के लिए जागरुक करें और उनके साथ गांवों के स्कूल में जाकर बीएलओ से मिलकर वोट बनवाने में सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने है और सभी ने अपना नाम मतदाता सूची में चैक करना है कि उनका नाम सूची में दर्ज है या नही, यदि किसी मतदाता का नाम सूची में दर्ज नही है तो वह अपना नाम दर्ज करने के लिए फार्म नंबर 06 भरकर अपने बीएलओ या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होने स्पष्ट किया कि सभी कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए पोस्टल बैलेट प्राप्त कर अपना वोट डालना सुनिश्चत करना होगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में अब चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी लेने, सुझाव देने अथवा आपत्ति या शिकायत दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 शुरु किया हुआ है उसका लाभ उठाऐ। कार्यालय अवधि में इस नंबर की सेवाएं कोई भी व्यक्ति ले सकता है। यह नंबर पुलिस के 100 नंबर की तर्ज पर कार्य करता है और किसी भी जिला में इसे डायल करके वहां के चुनाव कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने चुनाव से संबंधित किसी भी कार्य, पूछताछ या जानकारी लेने के लिए इस नंबर का इस्तेमाल करें।
उन्होने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव वीवीपैट मशीन के माध्यम से करवाए जाएंगे। इस मशीन की कार्यप्रणाली व संचालन के संबंध में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ट्रेनिंग करवाई जा रही है तथा आमजन को जागरूक करने के लिए मोबाईल वैन को जिले के सभी गांव में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल भी ईवीएम मशीनों के बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि मतदान केंद्रों की स्थापना बारे उनके कोई सुझाव या आपत्तियां हों तो इसे भी जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित रूप में भिजवा सकते हैं।

Comments
Post a Comment