इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:मृतक बदमाश अरसद पर कई राज्यों में दर्ज है 9 मुकदमें: एसपी
गुरूवार को बीसरू गांव में पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ की गई कार्यवाही के बाद मेवात की पुलिस कप्तान संगीता कालिया ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होनें दावा किया की मृतक बदमाश अरसद पर जिले सहित विभिन्न प्रदेशो में 9 मुकदमें दर्ज है, वहीं इस गैंग के सरगना इकराम पर 14 मुकदमें दर्ज है। एसपी ने बताया कि पुलिस को अल सुबह सूचना मिली की इकराम नामक बदमाश बीसरू गांव में अपनी गैंग के साथ मौजूद है। इसी के आधार पर रेवाडी के सीआईए इंचार्ज प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाई और उन्हें रेड के लिये भेज दिया। गांव के पास पंहुचने पर पुलिस टीम को सूचना मिली बदमाश गांव में नहीं बल्कि गांव से बहार है। मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पुलिस पंहुची तो पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंंग की। जिसमें इकराम के साथी बदमाश अरसद को गोली लगी। जिसकी गोली लगने से मौत हो गई। अरसद और इकराम दोनों ही ईनामी बदमाश है। अरसद पर 25 हजार का इनाम है तो इकराम पर एक लाख का इनाम है। पुलिस कप्तान ने बताया कि इन लोगों पर राजस्थान ,यूपी ,पश्चिम बंगाल, गुजरात और हरियाणा में मुकदमें दर्ज है। दिल्ली और एनसीआर में भी कुछ मुकदमों की पुष्ठि हो सकती है। लूट डकैती, अपहरण, हत्या का प्रसास, सरकारी कार्य में बाधा डालना सहित कई प्रकार के मामले दर्ज है। वहीं मथुरा पुलिस ने भी पुष्ठि की है उनके वहंा पर जो एटीएम की बडी चोरियां हुई है उनमें इनका हाथ है। उन्होनें बताया कि अभी तक वो 14 मुकदमें इकराम व 9 मुकदमें अरसद पर पुष्ठि कर पाये है। इनके साथ दो बदमाशो आजाद पुत्र निवाज खां व यामिन पुत्र ईशा धौज को गिरफतार किया गया है। एसपी ने बताया की पकडे गये बदमाशो से 3 पिस्टल व 3 कट्टे सहित 69 जिंदा कारतूस भी बदमाशो के पास मिले। एसपी ने कहा कि गैंग के सदस्य एटीएम को कटर से काटकर पैसा चेारी करते थे। पकडे गये आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments
Post a Comment