इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:जनता के सहयोग से पुलिस ने पकड़े दो अपराधी।
फ़िरोजपुर झिरका शहर के लाल कुआ चौक से मोटरसाइकिल चुराते दो युवकों को जनता ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो युवक शहर में लाल कुआं चौक पर दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल बार-बार देख रहे थे। दुकानदार की दोनों युवकों पर नजर पड़ गई। थोड़ी देर बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल का ताला खोल कर भागने लगे। दुकानदार ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों युवकों से पुलिस ने थाने में लाकर पूछताछ की तो एक ने अपना नाम बारिश उर्फ बहब्बल पुत्र आजाद,मोमिन पुत्र उमरदीन निवासी कोरली थाना सीकरी जिला भरतपुर(राजस्थान) बताया है। पुलिस ने जब उनसे बरामद की गई मोटरसाइकिल के संबंध में पूछा तो उन्होंने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया की यह मोटरसाइकिल कुछ दिन पूर्व फरीदाबाद से चुराई है।
कुलदीप ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है।

Comments
Post a Comment