इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।
नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग लड़की का अपहरण व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की के परिजनों ने 20 November 2018 को फ़िरोजपुर झिरका थाने में अपहरण करने बाबत शिकायत दी थी।
शिकायत का आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी।
4 दिसंबर 2018 को अपहरण की गई लड़की को आरोपी के चंगुल से बरामद कर लिया।
पीड़ित लड़की ने बताया कि उनके साथ मूनफेद पुत्र मुराद निवासी इब्राहीमबास व अन्य दो व्यक्तियों ने उनका अपहरण कर लिया तथा बारी-बारी से उसके साथ में दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मेडिकल कराया है।
वहीं मामले की जांच कर रही महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज फिरोजपुर झिरका विनीता कुमारी ने बताया पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी मुनफेद पुत्र मुराद निवासी इब्राहिम बास को मुखबिर की सूचना के आधार पर फिरोजपुर झिरका कोर्ट के सामने से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी को सुबह पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

Comments
Post a Comment