इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:जिले में बनाए गए बस क्यू शेल्टरों पर नही रुकती हरियाणा रोडवेज बस, यात्री परेशान।
हरियाणा सरकार द्वारा नूह जिले में बस क्यू शेल्टर तो जरूर बना दिए गए लेकिन यह बस क्यू शेल्टर महज दिखावा में सफेद हाथी बन कर साबित हुए हैं।
जिले के अलग-अलग गांव दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरकारी हरियाणा रोडवेज बसों का नहीं रुकना यात्रियों को परेशानी का सबब बना हुआ है।
इसी को लेकर फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव मोहमदबास में बने बस क्यू शेल्टर पर बस नहीं रुकने के कारण ग्रामीणों ने रोडवेज विभाग के प्रति व सरकार के प्रति रोष प्रकट किया है।
मोहमदबास गांव के ग्रामीण रमजान नंबरदार, फकरुद्दीन, सलीम,निसार,न्याज मोहम्मद, खलील आदि दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नूह ज़िले में बने हुए बस क्यू शेल्टरों पर हरियाणा रोडवेज बसों की रोकने की मांग की है।
उनका कहना है कि आईटीआई फ़िरोजपुर झिरका नूह जाने वाले बच्चों को रोडवेज बसों को नही रुकने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्या कहते है जीएम रोडवेज नूह:
नूह जिले के रोडवेज विभाग के जीएम का कहना है इस संबंधित हमारे कार्यालय में अभी कोई शिकायत किसी भी व्यक्ति ने नहीं दी है शिकायत मिलते ही उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments
Post a Comment