इंडिया क्राईम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:8 व 14 फरवरी को 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल की गोली।
नूंह, 04 फरवरी:- एनएचएम की मिशन निदेशक अमनीत पी कुमार ने विडियों काफैंन्स के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पढऩे वाले 1 से 19 वर्ष तक के सभी विद्यार्थियों को 8 व 14 फरवरी को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व मोप अप दिवस के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 8 फरवरी को राष्टï्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 14 फरवरी को मोप अप दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन 1 से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को कृमि मुक्त करने के लिए एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को खाली पेट गोली न खिलाई जाए ताकि उन्हें उल्टी जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। अभियान के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाने के निर्देश दिए।
सिविल सर्जन डॉ. राजीव बातिश ने बच्चों को कृमि मुक्त करने के लिए जिला में 8 व 14 फरवरी को चलाए जाने वाले अभियान के संबंध में एन.एच.एम. की मिशन निदेशक को अवगत कराया कि जिले में लगभग 04 लाख 21 हजार बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाने के लिए शिक्षा व महिला एवं बाल विकास की आंगनवाड़ी वर्कर तथा स्कूल के अध्यापको का सहयोग लिया जाएगा। जिसके लिए आपसी तालमेल किया जा चुका है।
इस विडियों काफ्रैंस में जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरु, डा. आशिष सिंगला तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहें।

Comments
Post a Comment