इंडिया क्राइम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:सुरो के सरताज़ सलमान अली को मेवात पुलिस अधीक्षक व डीसी ने किया सम्मानित।
कहते हैं ना सफलताएं शोर नहीं मचाती हम आपको बता दें हरियाणा के जिले नूह मेवात को पिछड़े जिलों में गिना जाता है लेकिन यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
हाल ही में मेवात के लाल सुरों के सरताज सलमान अली ने इंडियन आइडल ट्रॉफी जीतकर मेवात जिले का देश विदेशों में नाम रोशन किया है।
जहां एक और सुरों के सरताज सलमान अली को मेवात पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ युवाओं में लोगों ने स्वागत किया वहीं सलमान के इस स्वागत से मेवात जिला प्रशासन भी पीछे नहीं रहा।
मेवात पुलिस कप्तान श्री राजेश दुग्गल मेवात उपायुक्त श्री पंकज कुमार ने सुरों के सरताज सलमान अली को जिला मुख्यालय पर बुलाकर जीत की बधाई दी वहीं 21 हजार रुपए की इनामी राशि भी पेश की।
कुल मिला कर बात की जाए सुरों के सरताज देश दुनिया के स्टार मेवाती सलमान अली नुहू जिले के पुन्हाना में एक गरीब परिवार में जन्मे है गायकी का शौक पूरे परिवार को है।
सलमान अली अपने परिवार का घरेलू खर्च चलाने के लिए शादी अन्य पार्टियों में गाया करते थे।
उनको नहीं पता था कि 1 दिन पाशा पलटेगा और वह अपने पिछड़े जिले मेवात कि देश-विदेश स्तर पर पहचान बनाएगा।
जीत के बाद सलमान अली बेहद खुश नजर आ रहे हैं वहीं जिला प्रशासन मेवात द्वारा उन्हें भरपूर सम्मान भी दिया गया है।
इस अवसर पर मेवात अतरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह, नूह जिला मुख्यालय डीएसपी वीरेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।

Comments
Post a Comment