इंडिया क्राइम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:डीसी ने नूह लघु सचिवालय कॉन्फ्रेंस हॉल में ली राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों की मासिक बैठक।
नूह उपायुक्त पकंज कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के काफैं्रस हॉल में राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि ऑनलाईन इंतकाल, जमाबंदी आदि के बारे में पूरी जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी पटवारी अन्तिम तिथि तक रिकवरी का पैसा जमा नही करता है उस पर प्रत्येक महा 5 प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा।
उपायुक्त ने राजस्व विभाग की मासिक बैठक में सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों से कहा कि सभी काम समय अनुसार पूरा कर ले, जिससे की आम जन को किसी भी प्रकार की परेशनियों का सामना ना करने पड़े। उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी से कहा कि सभी पटवारी व नंबरदारों की एक बैठक लेना सुनिश्चत करें। उन्होंने कहा कि सारा ऑनलाईन जनवरी माह तक पूरा करें। इस मौके पर उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि अगर किसी के पास कम्प्यूटर, प्रिंटर व ओपरेटर नही है तो वह इस बात के बारे में उन्हें बताय, जिससे की उनकी समम्या का समाधान किया जा सकें। उपायुक्त ने जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी नदीम अख्तर को निर्देश दिए है कि सभी तहसीलों में कम्प्यूटर, प्रिंटर व एक-एक कम्प्यूटर देना सुनिश्चत करे ताकि काम को समय पर पूरा किया जा सके।
इस मौके पर एसडीएम नूंह प्रदीप अहलावत, एसडीएम तावडू़ सतीश यादव, एसडीएम पुन्हाना जितेन्द्र गर्ग, एसडीएम फिरोजपुर-झिरका प्रशांत अटकन, जिला राजस्व अधिकारी बस्तीराम, तहसीलदार नूंह अनील कुमार, नायब तहसीलदार नूंह शेरसिंह सहित पूरे जिले के तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहें।

Comments
Post a Comment