खास खबर:फ़िरोजपुर झिरका उपमंडल के बसईमेव गोलीकांड में तीन आरोपित गिरफ्तार, एक को भेजा जेल, दो आरोपी रिमांड पर।
इंडिया क्राइम तक न्यूज़,(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:फ़िरोजपुर झिरका उपमंडल के बसईमेव गोलीकांड में तीन आरोपित गिरफ्तार, एक को भेजा जेल, दो आरोपी रिमांड पर।
फिरोजपुर झिरका खंड के गांव बसईमेव में चार माह पूर्व मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों पर पीडि़त पक्ष के ऊपर उन्हें गोली मारकर घायल करने का आरोप है। पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपितों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसमें अदालत ने एक आरोपित को जेल भेज दिया जबकि दो आरोपितों को पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।
बता दें कि इसी साल के अगस्त माह में गांव बसईमेव के शेर मोहम्मद और बदलू पक्ष के लोगों में एक रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि यह झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बदलू पक्ष के इकबाल, तारिफ और वारिस सहित 8-10 अन्य लोगों ने शेर मोहम्मद के परिवार के ऊपर अवैध हथियार के बल पर तबाड़तोड़ गोलियों की बोछार कर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने घटना के समय आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले से जुड़े आरोपित पिछले चार माह से फरार थे। लेकिन बुधवार के दिन पुलिस ने इकबाल, वारिस और तारिफ को गिरफ्तार कर लिया।
क्या कहते है जांच अधिकारी:
जांच अधिकारी श्री दीपचंद ने बताया कि उक्त मामले में दो आरोपित एक दिन की पुलिस रिमांड पर हैं जबकि एक आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

Comments
Post a Comment