इंडिया क्राइम तक न्यूज़(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:पुन्हाना के विधायक रहीशा खान ने किया अंत्योदय भवन व सरल केंद्रों का उद्घाटन।
केंद्रों में 485 से अधिक योजनाएं व सेवाएं मिलेंगी एक ही छत के नीचे।
देश व समाज की सेवा वही व्यक्ति कर सकता है, जिसके मन में सेवा का भाव हो। सरकार ने पिछले 4 साल में विकास कार्यों को गति देने का काम किया है। सरकार ने ऑनलाइन टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है। गुड गवर्नेंस के माध्यम से सरकार ने अंत्योद केंद्र, सरल केंद्र व गांव में अटल सेवा केंद्रों की स्थापना की है, जिसके माध्यम से आमजन को उनके घरों के नजदीक सरकार की सभी योजनाएं परियोजनाएं ऑनलाइन के माध्यम से दी जाती हंै।
यह बात पुन्हाना के विधायक व राज्य मंत्री रहीशा खान ने मंगलवार को सुशासन दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र व पुराना डीसी ऑफिस भवन स्थित अंत्योदय भवन का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्म दिवस के अवसर पर उनको श्रद्वांजलि अर्पित की और उनको शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनता के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है तथा विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ भी उन्हें दिया जा रहा है। सरकार का सफल प्रयास रहा है कि जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो। अंत्योदय का अर्थ है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उदय करना यानि उसे योजनाओं व सुविधाओं का लाभ मिले।
राज्य मंत्री ने कहा कि महापुरुषों की जयंतियां मनाने से हमें, विशेषकर हमारी युवा पीढ़ी को उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जानने व समझने का मौका मिलता है। इससे हमारे युवाओं को इन महापुरुषों के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात यह है कि सरकार ने स्वर्गीय अटल जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है, ताकि लोगों को समय पर सरकारी सेवाएं दी जा सकें। सेवा केंद्रों के माध्यम से किसानों, छात्रों, दुकानदारों, व्यापारियों, उद्योगपतियों को ऑनलाइन सेवा देने का काम सरकार ने किया है। प्रदेश के नागरिक सेवा वितरण में परिवर्तन करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है और इस अंत्योदय सरल केंद्र परियोजना ने अब तक कई पुरस्कार जीते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल से प्रदेश के सभी 22 जिलों के सरल केंद्रों का उद्घाटन किया है, जिससे 485 विभिन्न प्रकार की सेवाएं व योजनाओं का लाभ जनता को विभिन्न 37 विभागों द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला में सरल केंद्रों और जिला स्तर पर बनाया गया अंत्योदय भवन, उपमंडल व तहसीलों में अंत्योदय सरल केंद्रों व गांवों में अटल सेवा केंद्र के माध्यम से आमजन मानस को विभिन्न सेवाएं व योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। राज्य मंत्री रहीशा खान ने कहा कि लोगों को जानकर खुशी होगी कि आज हरियाणा सरकार द्वारा सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश में 34 नए अंत्योदय केंद्र, सरल केंद्र और अंत्योदय सरल केंद्रों की एक-साथ शुरुआत की जा रही है। अब इन केंद्रों की संख्या कुल 115 हो गई है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से सरकार के 37 से अधिक विभागों की 485 से ज्यादा सेवाएं एक ही छत के नीचे दी जा रही हैं। इन सभी केंद्रों पर आम जनता को सरकारी विभागों की योजनाओं का लाभ तथा अन्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। आने वाले दिनों में 170 के लगभग सेवाएं जोडक़र 600 से अधिक सेवाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। इसके अलावा, प्रदेश में चल रहे 6000 अटल सेवा केन्द्रों (सीएससी) पर भी अब इन सभी नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे इन सेवा केंद्रों पर दी जाने वाली सेवाओं का प्रचार-प्रसार करें ताकि लोग इनका लाभ ले सकें। अंत्योदय पोर्टल पर प्राप्त आवेदन या शिकायतों को अधिकारी जल्द निपटाएं। इसके साथ ही विभाग द्वारा अगर कोई आवेदन या शिकायत रद्द की जाती है तो उसका सही कारण बतायें जो आमजन समझ पाए और वो अन्य जगह आवेदन कर सके। उन्होंने कहा कि आमजन को सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ जल्द मिलना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की ढि़लाई नहीं बरती जानी चाहिए और अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को करें। राज्य मंत्री ने कहा कि हम पेपरलैस वर्क की ओर तेजी से बढ़ रहे हंै ताकि बिचोलियों की भूमिका को समाप्त कर लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी तरीके से नागरिक सुविधाएं मिल सकें। इसलिए अधिकारी अंत्योदय केंद्रों की कार्यप्रणाली में तेजी भी लाएं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक टोल-फ्री अंत्योदय सरल हेल्पलाइन नंबर (1800-2000-023) भी शुरू किया गया है ताकि योजनाओं और सेवाओं के संबंध में आवेदकों के प्रश्नों और शिकायतों का समाधान किया जा सके। इस हेल्पलाइन नंबर पर जुलाई, 2018 से अब तक करीब 50,000 से अधिक कॉलों का उत्तर दिया गया है। इसके अलावा, सभी केंद्रों में सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं ताकि नागरिकों को योजनाओं और सेवाओं, दस्तावेजीकरण और प्रसंस्करण की योग्यता के संबंध में सहायता मिल सके। इस मौके पर पुन्हाना के विधायक व राज्य मंत्री रहीशा खान ने सरल केंद्रों में बनाए गए हेल्पडेस्क बोर्ड पर जाकर विभिन्न योजनाओं व सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अंत्योदय सरल व अटल सेवा केंद्रों में उत्कृष्ठ व सराहनीय कार्य करने वाले दो वीएलई गौरव गर्ग पुन्हाना , अनीश खान मालब को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक का जिला प्रशासन व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ जनता को निर्धारित समयावधि में दिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सरल केंद्रों के माध्यम से जो सेवाएं दी जा रही हैं, उनके लिए किसी व्यक्ति को विभाग के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है, कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही सरल पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकता है और उसे केवल एक बार वैरिफिकेशन के लिए सरल केंद्र में आना पड़ेगा। आवेदन के बाद आवेदक के मोबाईल पर उसके आवेदन के स्टेट्स के बारे में सूचना मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल पर दो नए फिचर जोड़े गए हैं, जिसमें ई-टिक्टिंग सिस्टम तथा नोलेज मैनेजमेंट सिस्टम शामिल है। किसी भी सेवा के बारे में कोई भी नागरिक ई-टिक्टिंग सिस्टम से सरल पोर्टल पर अपनी शिकायत डाल सकेगा, जिसका निवारण संबंधित विभाग को 24 घंटे में करना होगा। इसी प्रकार, विभागीय अधिकारी भी उनके सामने आ रही समस्या ई-टिक्टिंग सिस्टम में डाल पाएंगे। नोलेज मैनेजमेंट सिस्टम में लोगों को सरल पोर्टल के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की जानकारी मिलेगी।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप आर्य, भाजपा नेता कवंर संजय सिंह, नरेन्द्र पटेल, ज्ञानचंद आर्य, शिवराम शर्मा, एसडीएम पुन्हाना जितेन्द्र गर्ग, डीआरडीए बस्तीराम, सीएमजीजीए ज्ञानेन्द्र मिश्रा, डीआईओ नदीम खान, जिला समाज कल्याण अधिकारी विरेन्द्र सिंह, जिला कल्याण अधिकारी जगदेव, सहित एनआईसी की टीम, विभिन्न विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment