खास खबर:जिला लोक संपर्क एवं परिवार समिति की बैठक का नूह में किया गया आयोजन, राज्य मंत्री बनवारी लाल ने की अध्यक्षता ।
इंडिया क्राइम तक न्यूज़,(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:जिला लोक संपर्क एवं परिवार समिति की बैठक का नूह में किया गया आयोजन, राज्य मंत्री बनवारी लाल ने की अध्यक्षता ।
जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समीति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) बनवारी लाल ने 14 परिवादो का निपटान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन शिकायतों के निपटान व जनसम्मयाओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करें। उन्होंने सभी जिला वासियों को नए साल की हार्दिक शुभकमनाएं दी।
लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में हुई जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समीति की मासिक बैठक की कार्य सूची में शामिल कुल एजेंडे में शामिल 17 परिवादों में 14 शिकायतों का मौके पर निपटान किया। उन्होंने अधिकारियों को अन्य 03 शिकायतों में कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे इन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए इनका तत्परता से समाधान करें तथा की गई कार्यावाही की रिपोट अगली बैठक मे प्रस्तुत करें। राज्य मंत्री ने परिवादों की सुनवाई करने उपरांत जनशिकायते सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि वे जन शिकायतों के निपटान व जन सम्मयाओं के समाधान को प्राथमिकता दे।
बैठक में यशपाल, महेन्द्र, कालूराम निवासी उलेटा खंड नगीना के मामले में मंत्री ने सरपंच के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए और अगली बैठक में कार्यवाही के आदेश। महेश, हरीशपाल, ब्रहमजीत रामजीत की शिकायत कृषि विभाग से संबंधित थी। मंत्री कृषि विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए है कि अगली बैठक तक निपटान करें। अगली शिकायत अलीम सरपंच मुमताज पंच समस्त वार्ड वासी ग्राम पंचायत उलेटा नगीना की शिकायत है कि उनके वार्ड में पानी नही पहुच रहा है। इस मामले में संंबधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि इन समस्या का समाधन करा दिया है और जल्द ही इन्हें पानी मिलेने लगेगा। इस बारे में मंत्री ने गैर सरकारी सदस्य आलम उर्फ मुड़ल की अध्यक्षता कमेटी बनाकर जांच के आदेश।
उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्द्ेश्य है कि जो भी शिकायत एजेंडे में शामिल की गई है, उनका मौके पर निवारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रहें और शिकायत कर्ता को प्राथमिकता के आधार पर न्याय मिले। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें जो शिकायत संबंधी जांच सौंपी जाए उसकी पूर्ण रुप से निष्पक्ष जांच करें और स्वयं मौके पर जा कर उसे चैक करें और शिकायतों के निपटारा लंबित न करके प्राथिमकता के आधार पर करें।
इस अवसर पर उपायुक्त पकंज कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह, डीएसपी नूंह विरेन्द्र सिंह, एसडीएम तावडू़ सतीश यादव, एसडीएम पुन्हाना जितेन्द्र गर्ग, जिला राजस्व अधिकरी बस्तीराम, तहसीलदार नूंह अनिल कुमार, सहित चैयरमैन जाहिद हुसैन, राम अवतार सिंगला, ज्ञानचंद आर्य, तथा सहित कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं अधिकारी मौजूद थे।

Comments
Post a Comment