इंडिया क्राइम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास ख़बर:बेटियों को परेशरन करने वाले मनचलों पर सख्त कार्यवाही प्रशासन: रॉकी मित्तल
नूंह, 21 दिसंबर:- एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक रॉकी मित्तल ने स्कूल में जाकर बेटियों से जानी उनकी परेशनी। कई बेटियों ने नम आंखों से कहा अंकल मनचले हम पर फबितयां कसते है। मित्तल ने तुरंत पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि ऐसे लोगो के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करें। हरियाणा सरकार के एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक रॉकी मित्तल ने शुक्रवार को हिन्दु हाई स्कूल नूंह व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह दौरा कर दौरा किया तथा स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा संबंधी सुविधाओं व स्कूली छात्राओं से उनकी सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्राओं की सुरक्षा को लेकर काफी संवेदनशील व गंभीर है। महिला सुरक्षा को लेकर महिला हैल्प लाईन नंबर 1091 शुरू किया गया है। उन्होंने दुर्गा शक्ति एप व महिला सशक्तिकरण जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि शीघ्र ही जिले में लड़कियों को छेडऩे वाले मनचलों, तेज आवाज में अभ्रद गानों के साथ ऑटो चलाने वालों पर नकेल कसी जाएगी।
इस मौके पर लड़कियों ने प्रोजेक्ट निदेशक के सामने अपनी परेशनियां को रखा और कहा कि स्कूल व टूशन से निकलते ही कुछ मनचले रास्ते में खड़े होते है और वो आने जाने वाली स्कूली की लड़कियों को छेडते है। इस मौके पर कई लड़कियों ने बताया कि कुछ मनचले लडक़े उनका पीछा करते है और उन्हें गंदे-2 शब्दों का प्रयोग करते है। उन्होने कहा कि अगर वो इस बात को अपने घर वालों के सामने रखते है घर वाले उन्हें स्कूल से रोक देते है और पढ़ाई से वंचित रह जाती है। स्कूली लड़कियों ने महिला पुलिस एसएचओ से कहा कि ऐसे मनचलों लडक़ो को पकडकर जेल में अंदर डाले दे, ताकि आगे से कोई भी शराती तत्व के लडके उन्हें न छेडे। इस मौके पर महिला पुलिस थाना एसएचओ सुशीला ने सभी लड़कियों को आश्वासन दिया कि एक-दो दिन के अंदर-अंदर मनचले लडक़ो को पकड लिया जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी लड़कियों ने कहा कि अगर कोई भी मनचला लडका आपको स्कूल से बहार छेडता है आप थोडी सी हिम्मत दिखाए और अपना एक गु्रप बनाकर उसका सामना करें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से आप को बहुत ज्यादा ताकत मिलेगी। प्रोजेक्ट निदेशक ने थाना नूंह एसएचओ समसूद्दीन व महिला थाना एसएचओ सुशीला से कहा कि कुछ दुर्गा शक्ति की लड़कियों को सिविल वर्दी में स्कूली की छुट्टी होने उपरांत उनके साथ उनके घर तक साथ जाए और रास्ते में मिलने वालों मनचलों लडको को पकडे। इस कड़ी में स्कूली की लड़कियों ने प्रोजेक्ट निदेशक व पुलिस को बताया कि शहर में कई वार्डो में जैसे वार्ड नंबर 8, 9, व 11 नंबर वार्ड में खुले आम शराब की तस्करी की जाती है, जो लोग शराब पीते है वो शाम को अपने बच्चों के साथ गाली-गलोच करते है। लड़कियों ने कहा कि शहरो में जगह-जगह दुकाने व खाखे है जहां पर कुछ शरारती तत्व के लडक़े होते है और दुकान पर आने वाली या सामने से जाने वाली लड़कियों को छेडते है। इस मौके पर प्रोजेक्ट निदेशक ने थाना नूंह के एसएचओ समसूद्दीन व महिला थाना की एसएचओ सुशीला को निर्देश दिए कि वे ऐसी जगहों पर जाकर रेड करें और अवैध रुप से शराब बिक्री करने वालों को सजा दिलवाए।
इस मौके पर प्रोजेक्ट निदेशक के साथ-साथ नूंह जिले से निगरानी कमेटी के चैयरमैन नरेन्द्र शर्मा ने स्कूलों का दौरा किया। श्री रॉकी ने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा के ऊपर हम कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा के दृष्टिïगत प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों में अलग से 50 दुर्गा शक्ति वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि महिला सुरक्षा अभियान में और तेजी आए। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तभी सफल होगा तब हम लड़कियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ मनचलों की वजह से लड़कियों में असुरक्षा का माहौल बना रहता है।
उन्होंने महिला थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे लड़कियों की बाहरी सुरक्षा के प्रति कड़े कदम उठाएं। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर शरारती तत्वों द्वारा की जाने वाली छेडख़ानी पर लगाम लगाएं ताकि लड़कियों में सुरक्षा का माहौल बने। उन्होंने कहा कि तेज आवाज में गाने चलाने वाले ऑटों चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके चालान काटे जाएं।
श्री मित्तल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह के प्राधानाचार्य से कहा कि वे स्कूल में नोटिस बोर्ड पर महिला थाना प्रभारी का नाम व दूरभाष नम्बर चिन्हित करें ताकि वारादात के समय किसी प्रकार का व्यवधान न हो और दुर्गा शक्ति एप के बारे में समय-समय पर छात्राओं को जागरूक करते रहें।

Comments
Post a Comment