इंडिया क्राइम तक न्यूज़,(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:सबीला जंग का बेस्ट मदर से बेस्ट खिलाड़ी तक का सफर,खिताब जीतकर सबीला जंग ने मनवाया लोहा।
मेवात की सामाजिक कार्यकर्ता सबीला जंग ने खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिछले साल भी वे विजेता बनी थी। मूलरूप से सबीला जंग मेवात के प्रख्यात समाज सुधारक राजुद्दीन जंग की धर्म पत्नी है। सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी शारदा शर्मा व उप प्राचार्या नीतू जैन ने खंड स्तरीय मटका दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आने पर सबीला जंग को बधाई दी तथा 2100 रूपये का नगद इनाम दिया। पहली बार हरियाणा सरकार द्वारा 2006 में आयोजित
प्रतियोगिता में बेस्ट मदर का खिताब से नवाजा गया था। उन्हें 26 जनवरी 2010 को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर बाल्मिकी ने सम्मानित किया था। साल 2011 और 2014 में प्रसिद्ध सामाजिक संगठन सहगल फाउंडेशन ने विश्व महिला दिवस पर सम्मानित कर चुका है। वहीं जिला प्रशासन के अलावा राज्य
स्तर पर भी उन्हें एक बार सम्मान मिल चुका है। इससे पहले सबीला जंग आशा वर्कर रह चुकी है और वर्तमान में आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत है। उन्होंने सामाजिक कार्यों में बढ़चढक़र हिस्सा लेने और प्रतियोगिताओं में
शामिल होकर अपना लोहा मनवाया है। वह मशहूर महिला संगठन जागो-चलो की चेयरमैन भी है। साथ ही मेवात के संघर्षशील समाजसेवी संगठन आरटीआई मंच की महिला इकाई संयोजक भी हैं।

Comments
Post a Comment