इंडिया क्राइम तक न्यूज़
(बिलाल अहमद)
ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
खास खबर:सड़क और स्कूल अपग्रेडेशन के लिए डीसी से मिले 10 गांव: राजुद्दीन
डीसी ने कहा: जल्द शुरू होगा सड़क-स्कूल का कार्य
कस्बा नगीना बाजार से जुड़ते दर्जनों गांव के लोग पिछले चार दिनों से करहेड़ा स्कूल के बाहर धरने पर बैठे हैं। मेवात क्षेत्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक राजुद्दीन जंग ने कहा कि नगीना से करहेड़ा से उलेटा-कंसाली को जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ी करना अवश्य है। हमारे 10 गांवों में कोई भी स्कूल दसवीं व बारहवीं का नहीं है। उन्होंने कहा कि आठवीं के बाद 90 फीसद लड़कियां ड्रॉप आउट हो रही हैं। इन स्कूलों में 1813 बच्चे पढ़ते हैं। इस समस्या कल कराने के लिए "सुशासन दिवस" पर लोगों ने धरने की शुरुआत की थी। जो लगातार चल रहा है।समाज सेवक चौधरी राजुद्दीन ने बताया कि हमने बृहस्पतिवार को गांव के दर्जन लोगों के साथ डीसी पंकज कुमार को मांग पत्र सौंपा।उन्होंने करहेड़ा के मिडिल स्कूल को 12वीं में अपग्रेड करने तथा नगीना से करहेड़ा-कंसाली के लिए जाने वाली सड़क को 12 से 18 फुट करने का पूरा आश्वासन दिया। करहेड़़ा गांव की सरपंच मिशकीना, ससुर चौधरी मजीद, पंचायत सदस्य अकबर खान, पूर्व पंच नसीम अहमद, राजुद्दीन ने बताया कि जिला उपायुक्त से मुलाकात हुई। उन्होंने पूरा आश्वासन दिया कि दोनों मांगे जल्द पूरी होंगी। विभागों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। धरने पर बैैठे लोगों ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ग्रामीणों को आश्वासन दिया। धरना उठा लेने की बात की है। वहीं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के फिरोजपुर झिरका विधानसभा के वरिष्ठ नेता राजू सैनी ने करहेड़ा स्कूल के बाहर धरने पर बैठे लोगों को अपना समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुख होता है कि आजादी के 72 साल बाद भी 10 गांव को जोड़ने वाली सड़क चौड़ी नहीं हुई है यहां आठवीं के बाद पढ़ने के लिए इन गांव में कोई स्कूल नहीं है। वरिष्ठ नेता राजू सैनी ने कहा कि मेवात देश का सबसे पिछड़ा जिला है। फिर भी यहां की सुविधाओं में कोई फर्क नहीं आ रहा। चार दिन से 10 गांव के लोग मजबूर होकर स्कूल और सड़क को अपग्रेड कराने के लिए धरने पर बैठे हैं। चार दिनों में सरकार का कोई नुमाइंदा सुध लेने नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इन गांव की लड़ाई मंत्री से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ने के लिए तैयार हूं। यह लड़ाई अब इन 10 गांव की नहीं बल्कि मेरी और मेरी पार्टी की लड़ाई है। जब तक संघर्ष करता रहूंगा तब तक इन 10 गांव के लोगों को सरकार यह सुविधाएं प्रदान नहीं कर देती। इस अवसर पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्म सिंह सैनी, शहरी जिलाध्यक्ष नीरज सैनी, सदस्य अनवर बाई, जैकम खान, गोपाल माथुर, इसाक, हाजी मुबारिक अली, हसूदा खान, फौजी मोहम्मद खान, अजीज आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment