इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खास खबर:OLX पर गाड़ी लूटने वाले शातिर लुटेरो ने व्यक्ति की फेसबुक आईडी की हैक डाला विज्ञापन।
पीड़ित ने बिछोर थाने में दी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत,की कानूनी कार्यवाही की मांग।
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
नूह जिले में शातिर ओएलएक्स लुटेरों का एक अजीब कारनामा सामने आया है। एक युवक की फेसबुक आईडी हैक कर उस पार वरुणा गाड़ी मॉडल 2014 आंध्र प्रदेश का नंबर डालकर बेचने के लिए दिखाया गया है। जैसे ही युवक को इसके बारे में पता चला उन्होंने सीधा बिछोर थाने में अज्ञात आईडी हैकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी है।
बिछोर थाने में दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित मकसूद अहमद पुत्र सुभान खां निवासी तिरवाडा थाना बिछोर ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी मकसूद अहमद के नाम से बनी हुई थी किसी शातिर ओएलएक्स लुटेरे ने उसकी आईडी को हैक कर लिया तथा उस पर वरुणा गाड़ी जिसका मॉडल 2014 नंबर एपी 16 सीपी 9199 का विज्ञापन उसकी ही आईडी से बेचने के लिए सोशल साइट ओएलएक्स के माध्यम छोड़ रखा है। वह टेलरिंग का काम करता है इस काम से उसका कोई लेना-देना नहीं है ना ही उसके पास किसी प्रकार की कोई गाड़ी है। किसी ने उसकी आईडी हैक कर सोशल मीडिया फेसबुक आईडी के माध्यम ऑनलाइन ओएलएक्स साइट पर फर्जी विज्ञापन छोड़ दिया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत बिछोर थाने में दे कर अज्ञात आईडी हैकर बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुलिस से अपील की है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी बिछोर:
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी बिछोर श्री देवी चरण का कहना है तिरवाड़ा गांव के रहने वाले युवक मकसूद अहमद पुत्र सुभान खान की शिकायत पुलिस को प्राप्त हो चुकी है।
मामले की संपूर्ण तरीके से जांच की जा रही है।

Comments
Post a Comment