इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खास खबर:अवैध खनन रोकने गई एसडीएम व पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला,कई पुलिसकर्मियों के आई गंभीर चोटें।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका हरियाणा वन क्षेत्र में मंगलवार के दिन अवैध खनन रोकने गई एसडीएम व पुलिस की टीम पर खनन माफियाओं ने पथराव व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोपित टीम के कब्जे से अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही एक पौपलैंड को भी छुड़ा ले गए। जानलेवा हमले में फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सुनील कादियान व थाना प्रबंधक हरिसिंह सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यहां आरोपितों ने पथराव कर पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। पुलिस ने इस संबंध में 20 से अधिक नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा फाइल किया है।मिली
जानकारी के अनुसार स्थानीय उपमंडल अधिकारी नागरिक रीगन कुमार को सूचना मिली कि राजस्थान सीमा से सटे हरियाणा के नहारिका और चित्तौड़ा गांव में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। इसी की रोकथाम के लिए एसडीएम पुलिस को साथ लेकर उक्त स्थान पर छापेमारी करने पहुंचे। दबिश के दौरान टीम को हरियाणा की अरावली में खनन माफिया पौपलैंड लेकर अवैध खनन करते मिले। टीम ने यहां एक पौपलैंड को काबू कर लिया। लेकिन इसी दौरान खनन माफियाओं व अन्य ग्रामीणों ने मिलकर प्रशासन की टीम के ऊपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। आरोपितों ने एसडीएम व पुलिस के वाहनों पर पथराव कर उनके कब्जे से पौपलैंड को छुड़ा लिया।
क्या कहते है थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री हरि सिंह ने बताया
जिले में अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस पर हमला करना आम हो चुका है। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी पुलिस पर पथराव करने में पीछे नहीं रहती। पुलिस के अनुसार मंगलवार को भी ग्रामीणों ने महिलाओं का सहारा लेकर पुलिस पर हमला किया। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस पर जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं के तहत 20 नामजद व सौ से अधिक अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Comments
Post a Comment