इंडिया क्राईम तक न्यूज़
दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस लेगी सख्त एक्शन:हरि सिंह
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग वे फिरोजपुर झिरका मुख्य मार्ग महावीर चौक अंबेडकर चौक लाल कुआं चौक पर अपने वाहन अनियंत्रित तरीके से खड़े करने वाले जरा सावधान हो जाएं, माननीय पुलिस कप्तान नूह मेवात श्रीमती संगीता कालिया के निर्देशानुसार फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
नियमों को ताक पर रखकर अपनी गाड़ी समान बेचने की रेहड़ी आदि दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाने वालों के खिलाफ फिरोजपुर झिरका पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
वही फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री हरि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया माननीय पुलिस कप्तान महू मेवात श्रीमती संगीता कालिया के निर्देशानुसार जिले में 10 जुलाई से 17 जुलाई तक यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस द्वारा मुख्य चौक चौराहों सार्वजनिक जागो पार बैनर लगाकर यातायात नियमों के बारे में वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नियमों को ताक पर रखने व नियमों को नहीं मानने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं अपना विशाल रूप ले रही हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए मेवात पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
हम आपको बता दें हरियाणा राजस्थान से सटे मुंडाका नाका, बिवां नाका,झिर मंदिर रोड़ पुलिस थाने के सामने बने नाके पर फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वाले चालकों को सख्त हिदायत देने के साथ-साथ उनके चालान भी किए जा रहे हैं।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री हरि सिंह ने बताया जिला पुलिस प्रशासन माननीय पुलिस कप्तान नूह मेवात श्रीमती संगीता कालिया के निर्देशानुसार फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है, वही यातायात जागरूकता अभियान भी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। जिसमें वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में बताया जा रहा है तथा नियमों को नहीं मानने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए चालान भी किए जा रहे हैं।

Comments
Post a Comment