Skip to main content

Posts

किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन व्यवसाय को दें बढ़ावा : उपायुक्त पंकज

मेवात क्राईम तक न्यूज़ किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन व्यवसाय को दें बढ़ावा : उपायुक्त पंकज बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।   नूंह उपायुक्त पंकज ने किसानों से आह्वान किया कि वे खेती के साथ-साथ पशुपालन व्यवसाय को भी बढ़ावा दें, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति और ज्यादा मजबूत हो सके। पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने भी विभिन्न योजनाओं को लागू किया है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग से जानकारी प्राप्त कर पशुपालक इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति और मजबूत कर सकते हैं। सरकार ने पशुपालकों के हित में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुधन बीमा योजना, कृत्रिम गर्भाधान सेवाएं, पशु स्वास्थ्य एवं रोग निदान सेवाएं, पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना, टीकाकरण, मुर्राह नस्ल संर्वधन कार्यक्रम, पशु सम्पदा योजना, मिनी डायरी आदि अन्य योजनाएं लागू की है। पंडित दीनदयाल पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत दुधारू पशु ,भार वाहक पशु, भेड़, बकरी, सुअर आदि पशुओं का बीमा हिंदुस्तान इन्शोरेंस ब्रोकर लिमिटेड व दी न्यू इंडिया एस्सूरेंस कम्पनी लिमिटेड के माध्यम से प्रत्येक पशु चिकित्सालय में किया जा ...

समाजसेवी लोगों ने किराए पर बस कर श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने किया नेक का कार्य :-- एसडीएम प्रदीप अहलावत

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। समाजसेवी लोगों ने किराए पर बस कर  श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने किया नेक का कार्य :-- एसडीएम प्रदीप अहलावत  बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह आपदा कहां , कब और किस समय किस व्यक्ति पर अपना कहर बरपा पर दे इस बात का किसी को कुछ नहीं पता रहता । ऐसा ही एक हादसा गत दिनों अरावली पर्वत श्रृंखला कि नूंह घाटी में ( तावडू से नूंह कि ओर जा रहे ) हांसी से ईट भट्टा मजदूर अपने परिवार समेत उत्तर प्रदेश को जा रहे थे कि अचानक उस  ट्रक में आग लग गई यह हादसा पुलिस चौकी के ठीक सामने हुआ जैसे ही ट्रक में आग लगी तो  ट्रक में सवार मजदूर तुरंत कूद पड़े लेकिन उनके छोटे बच्चे उस ट्रक में ही थे पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस  व होमगार्ड के जवानों ने तुरंत उन सभी बच्चों को सकुशल उस ट्रक से उतार लिया । आग इतनी भयंकर थी कि उनका लगभग सभी सामान जलकर राख हो गया ।चौकी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों  व प्रशासन की तत्परता से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना के पीड़ित सभी मजदूरों को जिले के समाजसेवियों ने तुरंत शेल्टर होम...

दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग भादस गांव में डंपर ने बाईक सवार को मारी टक्कर मौके पर हुई दर्दनाक मौत।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग भादस गांव में डंपर ने बाईक सवार को मारी टक्कर मौके पर हुई दर्दनाक मौत। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।  मेवात जिले से होकर गुजरने वाला दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन सड़क हादसे थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। मुख्य कारण दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग को ऑनलाइन नहीं होना है तथा मेवात के कुछ सामाजिक संगठनों युवाओं ने पहले कई बार इस रोड को फोरलेन करने की आवाज भी उठाई लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। जिसको लेकर गुस्साए मेवात के युवाओं ने रोड पर जगह-जगह खूनी रोड के स्लोगन में लिखें। ताजा दर्दनाक हादसा सुबह 10:00 बजे का है फिरोजपुर झिरका नंगली निवासी मुबीन पुत्र मम्मद उम्र (32 वर्ष) जो नूह में कपड़े की दुकान पर कार्य करता है अपने गांव फिरोजपुर झिरका नंगली आ रहा था दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग भादस गांव के समीप बड़कली चौक की ओर से आ रहे तेज हाईवा डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें नंगली गांव के मुबीन की दर्दनाक मौत हो गई।गुस्साए भादस गांव के ग्रामीणों व अन्य लोगों ने रोड जाम कर दिया मौके पर नगीना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समसु...

टिड्डी दल प्रकोप से बचाव को लेकर किसान बरते सावधानी : उपायुक्त पंकज

मेवात क्राईम तक न्यूज़ टिड्डी दल प्रकोप से बचाव को लेकर किसान बरते सावधानी : उपायुक्त पंकज   बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह उपायुक्त पंकज ने किसानों से आग्रह किया है कि वे टिड्डी दल से अपनी फसलों को बचाने के लिए सावधानी बरते और निगरानी रखें। किसान कृषि विभाग के साथ तालमेल बनाए रखें और टिड्डी दल से संबंधित सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को अवगत करवाएं। टिड्डी का प्रकोप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसकी पड़ोसी राज्य के अलावा प्रदेश के जिलों महेन्द्रगढ़ , रेवाड़ी व झज्जर में आक्रमण की खबरें प्राप्त हो रही है। उपायुक्त ने कृषि विभाग को टिड्डी दल के हमले के संभावित क्षेत्रों में समुचित मात्रा में दवा उपलब्ध करवाने और गांव स्तर पर किसानों को दवा के छिडक़ाव की मात्रा की जानकारी बारीकी से देने बारे कहा है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में टिड्डी नियंत्रण हेतु व्यापक प्रबन्ध किए गए हैं। उन्होंने किसानों से यह भी आग्रह किया है कि टिड्डी के प्रकोप की स्थिति में एक साथ एकत्र होकर टिन के डिब्बों, थालियों व ढोल बजाकर शोर करें, जिससे टिड्डी इकट्ठा  ना होने पाए। किसान भी  छिडक़ाव केलिए अपने पंप आ...

तावडू थाना पुलिस के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा नशीली दवाईयों की बड़ी खेफ की बरामद।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ तावडू थाना पुलिस के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा नशीली दवाईयों की बड़ी खेफ की बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। जिला पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा नशा तस्करों पर लगाम लगाते हुये प्रबंधक अफसर सदर तावडू के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा नशीली दवाईयों की बङी खेफ बरामद किया है।  पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 26.06.2020 को प्रबंधक अफसर सदर तावडू के नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा गुप्तचर की सुचना पर गांव शिकारपुर बस अड्डा के पास बनी दुकानों के आगे से कुल 26000 टैबलेट नशीली दवाईयों को बरामद किया है । आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर भागने मे कामयाब हुआ । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रबंधक अफसर थाना सदर तावडू निरीक्षक जितेन्द्र राणा ने बताया की उनकी टीम गस्त के दौरान पटौदी चौक तावडू पर मौजूद थी उसी दौरान गुप्तचर से सुचना प्राप्त हुई की मोहम्मद शाद पुत्र अख्तर निवासी रजपुरा जिला पलवल हाल गांव शिकारपुर थाना सदर तावडू नशीली दवाईयों की तस्करी करता है औऱ अभी-अभी एक कट्टा प्लास्टिक रंग नीला को लेकर पैदल ह...

ओवरलोडिंग व तेज गति से वाहन चलाने मामले में वांछित चल रहे आरोपी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने तावडू से किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज ओवरलोडिंग व तेज गति से वाहन चलाने मामले में वांछित चल रहे आरोपी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने तावडू से किया गिरफ्तार। करीब एक वर्ष से पुलिस व माननीय अदालत को चकमा देकर चल रहा था फरार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस द्वारा तेज गति से ओवरलोड वाहन चलाने मामले में करीब 1 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को तावडू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर सत्य प्रकाश को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई फिरोजपुर झिरका के एक पुराने मुकदमा नंबर 92/2017में थाना तावडू गांव मंडराका निवासी अरसद पुत्र हनीफ वांछित अपराधी है तथा माननीय अदालत द्वारा लगभग एक वर्ष उद्घघोषित करार दिया हुआ है। जो फिलहाल तावडू आया हुआ है मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका सब इंसपेक्टर सत्यप्रकाश ने थाने में तैनात हवलदार विनोद कुमार की अगुवाई में एक टीम गठित कर तावडू भेजी गई तो आरोपी को बताई हुई जगह से दबोच लिया गया।आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे गुरुग्राम से 25000 रु0 व निम्मच (म.प्र.) से 50000 रु0 के घोषित ईनामी बदमाश इमरान व उसके अन्य साथी बदमाश नशीम खान उर्फ नस्सी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार किया।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे गुरुग्राम से 25000 रु0 व निम्मच (म.प्र.) से 50000 रु0 के घोषित ईनामी बदमाश इमरान व उसके अन्य साथी बदमाश नशीम खान उर्फ नस्सी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार किया। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे गुरुग्राम से 25000 रु0 व निम्मच (म.प्र.) से 50000 रु0 के घोषित ईनामी बदमाश इमरान व उसके अन्य साथी बदमाश नशीम खान उर्फ नस्सी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार किया गया।                                   पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूँह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 25.06.2020 को गुप्तचर की सूचना पर उप निरीक्षक बनवारी लाल थाना फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम ने मुठभेड़ के बाद गुरुग्राम से 25,000 व निम्मच (म.प्र.) से 50,000 रु0 के घोषित ईनामी बदमाश इमरान को अवैध हथियार के साथ व उसके साथी बदमाश नशीम खान उर्फ नस्सी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । मुठभेड़ के द...