दहेज हत्या मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे हैं दो आरोपियों को फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जैल।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
दहेज हत्या मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे हैं दो आरोपियों को फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जैल।
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।मामला वर्ष2015 का बताया जा रहा है, राजस्थान अलवर जिले के तिजारा थाना अंतर्गत गांव खरखड़ा निवासी महेंद्र सिंह व धर्म सिंह पुत्र शेर सिंह पर एक विवाहिता को दहेज के मामले में मौत के घाट उतारने के गंभीर आरोप हैं। दोनों आरोपी के खिलाफ फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी में वर्ष 2015 मुकदमा नंबर 288 जेरेधारा 302 304 बी 498 ए 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था। आरोपियों को माननीय अदालत द्वारा 6 अप्रैल 2017 को भगोड़ा अपराधी करार दिया हुआ था। सिटी चौकी इंचार्ज फिरोजपुर झिरका श्री जगदीश चंद ने जानकारी देते हुए बताया दोनों आरोपी राजस्थान खरखड़ा गांव से किसी अन्य गांव में शादी में जा रहे थे जैसे ही आरोपी फिरोजपुर झिरका सुलैला मोड़ के नजदीक शहीदी पार्क के पास पहुंचे तो दोनों आरोपियों को सिटी चौकी पुलिस के जवानों ने धर दबोचा, दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेशकर न्यायिक हिरासत में भौंडसी जेल भेज दिया गया है।

Comments
Post a Comment