चुनावों को मध्यनजर रखते हुए फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सुनील कुमार कादयान की अगुवाई में फिरोजपुर झिरका नगीना थानांतर्गत विभिन्न गांवों में निकाला गया फ्लैग मार्च।

बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
नूह जिले के फिरोजपुर झिरका नगीना थाना व गुजरात पुलिस द्वारा आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए गुजरात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान मे बुधवार को फिरोजपुर झिरका उपमंडल तथा नगीना थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों में फ़्लैग मार्च निकालकर इलाके के लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। जिसकी अगुवाई फिरोजपुर झिरका पुलिस उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार कादयान ने की,वही पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सारे प्रबंध पुख्ता है, व्यवस्था बिल्कुल चाक-चौबंद है। हम आपको बता दें अभी 2 दिन पहले ही मेवात जिले की ईमानदार, बेबाक,तेजर्रार पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया प्रशासन द्वारा समस्त जिले में अति संवेदनशील गांवो व बूथों का औचक निरीक्षण भी कर चुकी हैं। वहीं उन्होंने समस्त जिला पुलिस को आदेश जारी किए हुए है, की सुरक्षा की दृष्टि से चुनाव प्रक्रिया बिल्कुल भी बाधित नहीं होनी चाहिए। जिसके लिए मेवात पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है। शांतिपूर्ण मतदान कराना ही मेवात पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री हरि सिंह, नगीना थाना प्रभारी अजयबीर सिंह, फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवानों के साथ काफी संख्या में गुजरात पुलिस के जवान उपस्थित रहें।

Comments
Post a Comment