खबर:चितोड़ा गांव से भैंस चोरी कर ले जा रहे चोर को चांदडाका चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान भैंस सहित धर दबोचा।
इंडिया क्राईम तक न्यूज
खबर:चितोड़ा गांव से भैंस चोरी कर ले जा रहे चोर को
चांदडाका चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान भैंस सहित धर दबोचा।
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
इन दिनों गांव व शहरों में चोरी होने का डर लगातार सता रहा है यहां तक कि गांव में शातिर चोर पशु तक की चोरी कर कर ले जा रहे हैं। ताजा मामला फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव चित्तौड़ा का है चित्तौड़ा गांव का रहने वाले मो०असलम पुत्र अब्दुल अजीज जो गांव से बाहर रहता है। कल रात्रि अचानक एक शातिर चोर ने उसकी एक भैंस को घर से चुरा लिया तथा तिगांव होते हुए कहीं बेचने की फिराक में ले जा रहा था। गनीमत रही चांदडाका चौकी पुलिस लगातार रात्रि गश्त कर रही थी गश्त के दौरान पुलिस को शक हुआ तथा शातिर चोर को चोरी की गई भैंस सहित धर दबोचा। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम तालीम पुत्र सब्बीर जाती मियां निवासी हथन गांव थाना बिछोर बताया तथा कबूल किया कि वह चितौडा गांव से भैंस को चोरी कर लाया है। वहीं पुलिस ने शातिर चोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है तथा भैंस को टेम्परेरी तौर पर मालिक को सौप दिया है।
क्या कहते हैं चांदडाका चौकी इंचार्ज:
वही इस मामले में चांदडाका चौकी इंचार्ज श्री जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है पुलिस रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति भैंस को पैदल तिगांव होते हुए ला रहा था पुलिस को शक हुआ पूछताछ की गई तो आरोपी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वहीं पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भैंस चितौड़ा गांव से चोरी की थी तथा तिगांव होते हुए किसी को बेचने की फिराक में अपने गांव हथन गांव ले जा रहा था, वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानून अधिनियम की धारा 457, 380, 411 के तहत अभियोग अंकित कर अन्य वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Comments
Post a Comment