अपराध के खात्मे को लेकर चांदडाका चौकी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट,चोरी, डकैती,ओवरलोडिंग आदि पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लगातार प्रयास जारी:जितेंद्र कुमार शर्मा
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
अपराध के खात्मे को लेकर चांदडाका चौकी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट,चोरी, डकैती,ओवरलोडिंग आदि पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लगातार प्रयास जारी:जितेंद्र कुमार शर्मा
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
मेवात जिले के पुन्हाना थाना अंतर्गत चांदडाका चौकी पुलिस इन दिनों अपराध को लेकर बड़ी अलर्ट नजर आ रही है। हम आपको बता दें इलाके में फैली सामाजिक बुराई जुआ सट्टा चोरी डकैती अन्य वारदातों पर पुलिस दिन-रात कड़ी मेहनत कर लगाम लगाने के भारी-भरकम प्रयास में जुटी हुई है। वहीं चांदडाका चौकी इंचार्ज श्री जितेंद्र कुमार शर्मा ने खास जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चोरी डकैती लूटपाट जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री पर आए दिन पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा इलाके को बिल्कुल अपराध मुक्त बनाने पर चांदडाका चौकी पुलिस पुरजोर कोशिश में लगी हुई है।ओवरलोडिंग को लेकर चांदडाका चौकी इंचार्ज श्री जितेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आए दिन लोगों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि इलाके में ओवरलोड वाहनों का भारी आतंक है, उन पर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए काफी ओवरलोड वाहन डंपरो ट्रैक्टरों का पुलिस द्वारा पहले भी लगातार चालानिंग प्रक्रिया अमल में लाई गई। वहीं क्षेत्र में चलने वाले हाईवे डंफर मालिकों को पुलिस द्वारा सख्त दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं कि अपनी गाड़ियों में क्षमता से अधिक सामग्री बिल्कुल भी नहीं भरे अन्यथा ऐसे वाहन मालिकों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस तैयार है।वही चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है पुलिस पब्लिक के आपसी सहयोग के बिना अपराध पर लगाम लगाना बड़ा मुश्किल है, उन्होंने इलाके के लोगों से अपील की है कि अगर अपने क्षेत्र इलाके को अपराध मुक्त बनाना है तो पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस पब्लिक के आपसी सहयोग से ही इलाके को संपूर्ण तरीके से अपराध मुक्त किया जा सकता है।

Comments
Post a Comment