इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खास खबर:पीड़ित परिवार ने लगाया जेल से आते ही आरोपियों पर लड़ाई झगड़े का आरोप,थाने में दी शिकायत।
बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
बीते दिनों फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव नावली में महिला के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम देने के आरोप में जेल की सजा काट चुके आरोपी महेश व राजू के खिलाफ पीड़ित परिवार ने लड़ाई झगड़ा तथा जान से मारने के आरोप लगाए हैं।
थाने में दी गई शिकायत के अनुसार नावली गांव के रहने वाले नानक पुत्र हरचंदी ने बताया फिरोजपुर झिरका थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 143/ 2019 में गिरफ्तार किए गए आरोपी राजू 7मई2019 को जेल काटकर घर आया है,तथा आरोपी महेश पहले आ चुका है।
पीड़ित नानक ने बताया दिनांक 8 मई 2019 को प्रातः 8:00 बजे दोनों आरोपी हम मशवरा होकर हमारे घर पर आ गए तथा पहले मुकदमे दर्ज कराने व जेल भेजने की रंजिश में पूरे परिवार के साथ बुरी तरह मारपीट की वहीं सुनीता पत्नी जयसिंह ने मेरे लड़के दीपक उम्र 8 वर्ष के आंख के नीचे ईंट से वार किया जिससे लड़के के गंभीर चोट आई है। इतने में मेरा भाई नन्नू व गजराज पुत्र बुध सिंह वहां पर आ गए आरोपी से उन्होंने हमें बचा लिया जाते वक्त आरोपी पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ितों ने इसकी शिकायत फिरोजपुर झिरका थाने में देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
वही इस मामले में आरोपों से घिरी महिला सुनीता पत्नी जयसिंह का कहना है कि स्कूल में एक पेड़ से लड़के की आंख में एक डाली लगी थी जिसके कारण उसको चोटें आई हैं। इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका:
वही इस मामले में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री हरि सिंह का कहना है पीड़ितों की शिकायत उन्हें प्राप्त हो चुकी है मामले की संपूर्ण तरीके से जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments
Post a Comment