आरोपियों से एक ब्रेजा कार, दो देशी कट्टा व तीन जिंदा रौन्द को किया बरामद।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 15.04.2020 को गांव आलदुका मे लङाई झगङे के दौरान सतवीर पुत्र बलबीर निवासी आलदुका की गोली मारकर की गई हत्या के संबध मे अंकित मुकदमा न0 182 दिनांक 15.04.2020 धारा 323,302,506,188,120B IPC & 25,54,59 ARMS ACT. थाना सदर नूंह मे तीन मुख्य हत्यारोपियों लोकेश पुत्र उदय राज और कुलदीप पुत्र कैन्हया निवासियान आलदुका व रजनेश पुत्र होशियार निवासी गहलब को SI रमेश कुमार CIA-2 नूंह द्वारा CIA-2 नूंह की टीम के साथ गुप्तचर की सुचना पर दिनांक 20.04.2020 को तुरंत संज्ञान लेते हुये छपेङा मोङ नूंह से आरोपी लोकेश पुत्र उदय राज, कुलदीप पुत्र कैन्हया निवासियान आलदुका व रजनेश पुत्र होशियार निवासी गहलब को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है ।आरोपियो को दिनांक 21.04.2020 को पेश अदालत कर गहनता से पुछताछ एंव बरामदगी हेतु दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया । पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पुछताछ उपरांत आरोपी लोकेश से एक देशी कट्टा व एक रौंद, आरोपी कुलदीप से एक देशी कट्टा वा दो रौंद तथा आरोपी रजनेश से घटना के समय प्रयोग की गई ब्रेजा कार लाल रंग बरामद की गई । आरोपियो से मुकदमा के संबध मे और गहनता से पुछताछ की जा रही है बाद पुछताछ आरोपियो को पेश अदालत किया जायेगा ।

Comments
Post a Comment