मेवात क्राईम तक न्यूज़
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह उपायुक्त पंकज ने बताया कि सरकार द्वारा बीपीएल, एएवाई, ओपीएच कार्ड धारकों को उनके घर पर ही राशन वितरण करवाया जा रहा है तथा राशन वितरण प्रणाली पर पैनी नजर रखने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये गये हैं ताकि कोई भी लाभपात्र राशन से वंचित ना रहें।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टैंस के नियमों की पालना करनी होगी, जो भी नियमों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राशन वितरण कार्य मे किसी प्रकार की भी कोताही सहन नही की जाएगी। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार बीपीएल, एएवाई और ओपीएच कार्ड धारकों को अप्रैल माह का नि:शुल्क राशन घर-घर जाकर वितरित किया जा रहा है। प्रथम चरण में बीपीएल पात्र कार्ड धारकों को 5 किलोग्राम गेंहू प्रति सदस्य, 2 लीटर सरसों तेल प्रति कार्ड,1 किलो चीनी प्रति कार्ड दी जाएगी। एएवाई पात्र कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम गेंहू प्रति कार्ड, 2 लिटर सरसों का तेल प्रति कार्ड व 1 किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड दी जाएगी। इसके अलावा प्रथम चरण में ओपीएच कार्ड धारकों को 5 किलोग्राम गेंहू प्रति सदस्य की दर से होम डिलीवरी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में भी बीपीएल, एएवाई व ओपीएच कार्ड धारकों को केवल 5 किलोग्राम गेंहू प्रति सदस्य व 1 किलोग्राम दाल मूंग छिलका प्राप्त होने पर होम डिलीवरी के माध्यम से नि:शुल्क वितरित करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र में सरपंचों व शहरी क्षेत्र में नगर पार्षदों से अपील की जा रही है कि सम्बन्धित एरिया के डिपू धारक द्वारा जो राशन वितरित किया जा रहा है, उसको होम डिलीवरी के माध्यम से वितरित करवाने में सहयोग करें ,ताकि कोई भी लाभार्थी राशन से वंचित ना रहे।

Comments
Post a Comment