मेवात क्राईम तक न्यूज़
सहयोग के लिए सभी दानी सज्जन बधाई के पात्र:-उपायुक्त पंकज
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूंह फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सटकपुरी के जयकुमार ने आज उपायुक्त पंकज को जिले के गरीब व जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन प्रदान करने के उद्देश्य से सूखे राशन के 500 पैकेट भेंट किए। उपायुक्त पंकज ने जिले के दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा हम सभी का दायित्व है और जो दानी सज्जन ,नगद ,सामग्री ,मास्क व सैनिटाइजर सहित अन्य वस्तुओं से जो सहयोग दे रहे हैं वे उसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आज लगभग 1 लाख 60 हजार की कीमत 500 पैकेट गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए जिला प्रशासन को भेंट किए हैं। फेयर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड सटकपुरी द्वारा इससे पूर्व 3 अप्रैल को 5 लाख की राशि कोरोना पीडि़तों की मदद के लिए जिला प्रशासन को भेंट की थी।
उपायुक्त पंकज ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान गरीब व्यक्तियों व मजदूरों को समय पर राशन उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा सरकार डिपो धारकों के माध्यम से निशुल्क राशन की होम डिलीवरी कराने का कार्य कर रही है। वहीं जिले के दानी सज्जन भी इस पुण्य के कार्य के लिए पीछे नहीं है। फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जयकुमार ने बताया कि इन राशन पैकेटों में आटा, दाल,चीनी, सरसों तेल और नमक शामिल है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हमारे से जितना सहयोग बन सकेगा उसके लिए हम जिला प्रशासन के लिए हमेशा तैयार हैं।

Comments
Post a Comment