मेवात क्राईम तक न्यूज़
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने बंद किया पका हुआ खाना
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नगीना कस्बा के बीएलओ की निगरानी में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को एक सप्ताह की राशन सप्लाई दी गई। जिससे वे अपना मनपसंद भोजन अब पकाकर खा सकते हैं। इससे पहले सामाजिक संगठन मेवात विकास मेवात आरटीआई मंच व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से इन झुग्गी झोपड़ियों में पका हुआ भोजन दिया जा रहा था। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को 100 से अधिक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। इस कमेटी में शिक्षा विभाग के बीएलओ, नामित पुलिस कर्मचारी और मेवात आरटीआई मंच के पदाधिकारी व अन्य शामिल है। बांटे गए राशन में 5 किलोग्राम आटा, सवा किलोग्राम दाल, आधा किलोग्राम चीनी, आधा किलोग्राम सरसों तेल तथा प्याज, आलू और नमक सरकारी मात्रानुसार दिया गया। बीएलओ शिवराम, अब्दुल गनी, धर्मवीर सिंह, कुलदीप चहल ने पत्रकारों को बताया कि सरकारी मापदंड के अंतर्गत स्वयंसेवी संस्था मेवात आरटीआई मंच ने हमें सूखा राशन उपलब्ध कराया गया है। पांच सदस्य कमेटी जिसमें बीएलओ, सामाजिक संगठन, जजपा नेता जान मोहम्मद, समाजसेवी मुबारिक, समाज सुधारक राजुद्दीन मेव और पुलिस विभाग के नामित पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि झुग्गी झोपड़ियों के अलावा निर्माणाधीन भवन के मजदूरों के अलावा अन्य स्थानों पर भी सूखा राशन दिया गया है। कस्बा नगीना की इंदिरा कॉलोनी, गौरवाली चौक, मेडिकल कॉलेज आवासीय केंद्र, पुराना पेट्रोल पंप झुग्गी, बडकली नगीना रोड, पिथोरपुरी नहर झुग्गी, पिनगवां रोड लहसुन झुग्गी झोपड़ियों व मजदूरों को एक एक सप्ताह की राशन सामग्री दी गई। समाज सुधारक राजुद्दीन ने पत्रकारों को बताया कि कोई भी मजदूर, गरीब और झुग्गी झोपड़ी वाला जरूरतमंद भूखा नहीं सोएगा, यह जिम्मेदारी हमारी है। जब तक सरकार की तरफ से राशन नहीं आता। यहां के हम हरेक जरूरतमंद को दो वक्त का भोजन देने के लिए पर्याप्त मात्रा में सरकारी मापदंड के अनुसार सामग्री खाद्य सामग्री प्रदान कराते रहेंगे। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में वितरण करते रहेंगे।जननायक जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जान मोहम्मद ठेकेदार अटेरना व सामाजिक कार्यकर्ता मुबारिक अटेरना ने कहा कि मिलजुल जरूरतमंदों के सहयोग में जुटे हैं हमारे दिलों को तसल्ली मिलती है और अल्लाह ने भी गरीबों और पडोसियों के मददगार बनाने का आदेश कुरान में दिया है। इस अवसर पर मौलवी मोहम्मद इरशाद, कबीर जलालपुर, पुलिस से शिव सिंह व अजहरुद्दीन शामिल रहे।

Comments
Post a Comment