मेवात क्राईम तक न्यूज़
फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस ने गोकशी मामले में लगभग कई वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गोकशी के पुराने मामले में करीब 3 वर्षों से वांछित चल रहे आरोपी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने उसके घर से दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री हरि सिंह ने खास जानकारी देते हुए बताया राजस्थान के गोविंदगढ़ वार्ड नंबर 17 निवासी साहुन पुत्र अली मोहम्मद जाती कुरेशी फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत एक पुराने मुकदमा नंबर 236 में दिनांक 17 जून 2017 से फरार चल रहा है तथा माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी है।
थाना प्रभारी हरी सिंह को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई आरोपी साहून अपने घर वार्ड नंबर 17 गोविंदगढ़ राजस्थान में है, कुछ दिनों के लिए कहीं बाहर भागने के फिराक में है, मामले को संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका श्री हरि सिंह ने हवलदार रामकुमार की अगुवाई में एक टीम गठित कर आरोपी के घर छापेमारी कराई तो फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस ने गोकशी मामले में वांछित चल रहे अपराधी साहुन पुत्र अली मोहम्मद जाति कुरेशी वार्ड नंबर 17 निवासी गोविंदगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Comments
Post a Comment