पुन्हाना नवनियुक्त थाना प्रभारी अजयबीर सिंह भडाना ने संभाला कार्यभार।
इलाके में चल रही अवैध शराब की बिक्री,जुआ सट्टा अन्य अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नुह जिले के पुनहाना थाना प्रभारी श्री रामदयाल का तबादला होने के बाद नवनियुक्त थाना प्रभारी श्री अजयबीर सिंह भडाना ने कार्यभार संभाल लिया है।
उन्होंने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं कि थाना अंतर्गत अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले पीड़ितों की समस्या पूर्ण तरीके से सुनी जाए उनका तत्काल समाधान किया जाए। इलाके में चल रही ओवरलोडिंग अवैध शराब की बिक्री, जुआ सट्टा शहर में आए दिन लगने वाले जाम से हर हाल आने जाने वाले राहगीरों को अतिक्रमण होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा विशेष कदम उठाए जाएंगे।
इलाके में किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा पुन्हाना पुलिस सूचना मिलते ही अपराध व अपराधियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाएगी।
वही मेवात जिला पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों पर हर हालत में लगाम लगाने का कार्य पुलिस द्वारा किया जाएगा। उन्होंने पुन्हाना क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा की अपराध को पूर्ण रूप से समाप्त करने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करें पुलिस पब्लिक के आपसी सहयोग से बड़े से बड़े अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है।

Comments
Post a Comment