9 फरवरी मल्हाका गांव में हो रहे उपचुनाव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार।
मेवात क्राईम तक न्यूज़
खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।
9 फरवरी मल्हाका गांव में हो रहे उपचुनाव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार।
चांदडाका चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मल्हाका गांव में बने बूथों का किया औचक निरीक्षण।
शांतिपूर्वक मतदान करें गांव के लोग अशांति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं बूथों पर रहेगा काफी पुलिस बल तैनात।
बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।
नूह जिले के चांदडाका चौकी अंतर्गत गांव मल्हाका में 9 फरवरी सरपंच उपचुनाव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार है, लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं वहीं चांदडाका चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार द्वारा पुलिस पार्टी के साथ मल्हाका गांव के सरकारी स्कूल में बनाए गए बूथों का औचक निरीक्षण कर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इतना ही नहीं गांव के चारों ओर वहीं मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे में जहां एक और धारा 144 लागू रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से काफी पुलिस बल तैनात रहेगा मतदान केंद्र के आसपास होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया गांव के चारों ओर पुलिस पार्टी द्वारा 3 पुलिस नाके लगाए जा रहे हैं जिन पर आने जाने वाले व्यक्तियों पर खास नजर रखी जाएगी ताकि कोई अनहोनी घटना ना घट पाए।
वहीं पुलिस द्वारा चुनाव लड़ने वाले दोनों प्रत्याशियों के लोगों के साथ अहम मीटिंग कर शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की गई।

Comments
Post a Comment