इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खास खबर:फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांवो में बिक रही है खुलेआम अवैध शराब, पुलिस प्रशासन अनजान।
(बिलाल अहमद)ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
नुहू जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव दोहा,रावली, पाटखोरी,रीगड़ साकरस, दुगरी,धमाला आदि दर्जनों गांवों में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है।
शराब माफिया बेख़ौफ़ पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। गांव में खुली परचून की दुकानों पर युवाओं को जमकर नशा परोसा जा रहा है। जिसे फिरोजपुर झिरका पुलिस प्रशासन अनजान है।
हालात इस प्रकार हैं आज के युग की युवा पीढ़ी इस नशे रूपी दलदल में पूरी तरह फंस चुकी है। जिसका असर गांव में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों पर भी पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। वहीं इलाके के प्रमुख समाजसेवी सय्यद जाकिर हुसैन, साकरस गांव के पूर्व सरपंच फजरुद्दीन बेसर,साजिद हुसैन, जफरुद्दीन, इशाक, जान मो०,निजर मो०,असगर अली,निशार,फूलचंद बेसर,आबिद हुसैन, शाहिद हुसैन, आजम,आदि दर्जनों लोगों ने फिरोजपुर झिरका पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए गांव में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने की मांग की है।
क्या कहते है डीएसपी फिरोजपुर झिरका:
वही इस मामले में फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सुनील कादयान का कहना है शहर व गांवो में किसी भी कीमत पर अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जाएगी। शराब माफिया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे। उन्होंने इलाके के प्रमुख लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जहां पर भी आपको सूचना मिलती है कहीं अपराध घटित होता है या अवैध शराब बिक्री है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से इलाके में पनप रहे छोटे से छोटे अपराध पर फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा पूर्ण रूप से लगाम लगाने का कार्य किया जाएगा।

Comments
Post a Comment