खास खबर:4 माह बाद भी फिरोजपुर झिरका पुलिस ने आरोपियों को नहीं किया गिरफ्तार, पीड़ित परिवार ने लगाया मिलीभगत का आरोप।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़
खास खबर:4 माह बाद भी फिरोजपुर झिरका पुलिस ने आरोपियों को नहीं किया गिरफ्तार, पीड़ित परिवार ने लगाया मिलीभगत का आरोप।
(बिलाल अहमद)ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव इब्राहिमबास में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप करने वाले बाकी बचे चार आरोपियों को पुलिस ने 4 माह बाद भी गिरफ्तार नहीं किया। मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 15 नवंबर 2018 की है नाबालिग लड़की घर से कपड़े धोने के लिए गई थी। उसके बाद अचानक घर से गायब हो गई इधर उधर तलाश करने के बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत फिरोजपुर झिरका थाने में दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश जारी कर दी।
कुछ दिनों बाद फिरोजपुर झिरका पुलिस ने लड़की को बरामद कर उन्हें पेश अदालत किया।
दिए गए बयानों में पीड़िता ने बताया उसको गांव के ही आरोपी मुबीन,मूनफेद,सत्तार,जैकम, व शेकुल दो अन्य व्यक्तियों ने जिनका पहचान नहीं हो सकी उन को बंधक बनाकर कट्टे की नोक पर जबरन दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कानून अधिनियम की धारा 344,363,506, 25- 54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
फिरोजपुर झिरका पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी मूनफेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बाकी बचे तीन आरोपी मुबीन, सत्तार, जैकम, व सैकुल व दो अन्य आरोपी आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर खुली हवा में सांस लेते घूम रहे हैं तथा लगातार पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी तथा फैसला करने का दबाव बना रहे। जिस पर पीड़ित परिवार आरोपियों से पूरी तरह से डरा हुआ है तथा पुलिस प्रशासन से लगातार चार माह से आरोपियों गिरफ्तारी की मांग करता आ रहा है लेकिन आज तक बाकी बचे आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया।
वही पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा एक फिरोजपुर झिरका पुलिस प्रशासन आरोपियों से पूरी तरह मिला हुआ है तथा जानबूझकर बाकी बचे आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रहा है।
वही पीड़ित परिवार ने मेवात जिले की पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया से बाकी बचे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Comments
Post a Comment