अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे।
मेवात क्राईम तक न्यूज़ अपराधियों के लिए काल बने पिनगवां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल, कहां अपराधियों से कोई समझौता नहीं उनकी जगह सलाखों के पीछे। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के आदेशानुसार अपनी बेबाकी, ईमानदारी, तेज तर्रारी के नाम से मशहूर पुलिस इंस्पेक्टर पिनगवां थाना प्रभारी रतनलाल ने अपराधियों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। हम आपको बता दें पिनगवां शहर की सड़कों पर इन दिनों सिंघम इंसपेक्टर के नाम से मशहूर थाना प्रभारी रतनलाल अपराधियों के लिए काल बन रहे हैं। उनका साफ तरीके से कहना है अपराधियों से किसी भी प्रकार का समझौता उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है। या तो अपराधी अपराध छोड़ दें या उनका इलाका ही छोड़कर चले जाएं अन्यथा अपराधियों की जगह हरगिज की सलाखों के पीछे होगी। हम आपको बता दें इंसपेक्टर रतनलाल द्वारा जारी कड़े दिशा निर्देश होने जहां अपराधियों की नींद हराम कर दी है वही अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले शातिर अपराधी सिंघम के डर के कारण इलाका छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। जिले के पिनगवां थाने में होगी अब आम आदमी की सुनवाई...















Comments
Post a Comment