Skip to main content

Posts

लूट डकैती मामले में करीब 3 वर्ष से फरार चल रहे माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपियों को नगीना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ लूट डकैती मामले में करीब 3 वर्ष से फरार चल रहे  माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपियों को नगीना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले की नगीना थाना पुलिस द्वारा हथियार के बल पर लूट डकैती मामले में माननीय अदालत द्वारा वांछित चल रहे दो आरोपियों को नगीना थाना पुलिस द्वारा फिरोजपुर झिरका अदालत परिसर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नगीना थाना प्रभारी श्री जगराम को सूचना मिली की नगीना थाना अंतर्गत  हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले साकिर पुत्र नूर मोहम्मद निवासी इंदाना थाना बिछोर,ताहिर पुत्र याकूब निवासी इंदाना थाना बिछोर  नगीना थाना अंतर्गत एक मामले में करीब पिछले 3 वर्षों से मुकदमा नंबर 193 जेरेधारा 379बी, 420, 395, 397, 25- 54- 59 आर्म्स एक्ट में 14-8-2017 से माननीय अदालत द्वारा वांछित अपराधी है। किसी कार्य से फिरोजपुर झिरका अदालत परिसर आए हुए हैं, सूचना सही मानते हुए थाना प्रभारी नगीना श्री जगराम ने एसआई अभयपाल की अगुवाई में एक टीम गठित कर छापेमारी कराई। फिरोजपुर झिरका अदालत परिसर ...

राज्य स्तरीय सब्जी मेले में नूंह (मेवात) जिले को मिला तीसरा स्थान:-- उपायुक्त पंकज

मेवात क्राईम तक न्यूज़ राज्य स्तरीय सब्जी मेले में नूंह (मेवात) जिले को मिला तीसरा स्थान:-- उपायुक्त पंकज जिले के किसानों ने कमाया प्रदेश में नाम :-- डीसी बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह बागवानी मिशन हरियाणा द्वारा करनाल में आयोजित छंटे राज्य स्तरीय सब्जी मेले में जिला नूहं ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया । इस सब्जी मेले में जिले के किसानों द्वारा मेवात मे उगाई जाने वाली सब्जीयो व फूलों  को मेले में प्रदर्शित किया गया । इस मेले में जिले के चार किसानों ने प्रथम व द्वितीय  स्थान प्राप्त कर जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है । नूंह जिले के पुरस्कार प्राप्त किसानों को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसानों की मेहनत ने अच्छा रंग दिखाया है , यदि किसान इसी लग्न व मेहनत सब्जी  व फूलों की खेती पर ध्यान देंगे तो आने वाले समय में जिला  निश्चित रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। उपायुक्त ने जिले के जौरासी (उपमण्डल तावडू ) निवासी वेदप्रकाश को  फूलों की खेती में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि फूलों की अच्छी किस्म की पैदावार के लि...

महिलाओं व लडकियों की सुरक्षा के लिए जिलो के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व सभी अधिकारी मिल कर कार्य करें:- डा. राकेश गुप्ता

मेवात क्राईम तक न्यूज़ महिलाओं व लडकियों की सुरक्षा के लिए जिलो के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व सभी अधिकारी मिल कर कार्य करें:- डा. राकेश गुप्ता बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।   परियोजना निदेशक डा.राकेश गुप्ता ने वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों के साथ पीएनडीटी एक्ट की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि  सभी जिलों में पीएनडीटी एक्ट के तहत लिंगानुपात के लिए अच्छा कार्य किया जा रहा हैं ।बेटी बचाओ - बेटी पढाओ कार्यक्रम में हरियाणा का लिंगानुपात 923 रहा तथा कुछ जिलों ने 950 के आकड़े  को पार किया हैं । उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षा में सुधार के लिए कमजोर स्कूलों व कमजोर  विधार्थियों की पहचान कर कार्य करें।                             डा.गुप्ता ने कहा कि नूंह जिला लिंगानुपात में टोप होना चाहिए, इस पर डिप्टी सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में दो रेड पाईप लाईन में चल रही है।   डा. गुप्ता ने कहा कि सीएम विंडो के तहत काफी अच्छा कार्य चल रहा लेकिन और स...

नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगी और लूट करने वाला आरोपी दबोचा।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगी और लूट करने वाला आरोपी दबोचा।  उप पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर झिरका श्री विरेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी पत्रकारों को जानकारी। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। पीएम नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के राज्य के व्यक्ति के साथ लूट - ठगी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही खाकी ने बदमाशों के हौसले पस्त कर दिए। बदमाश हरियाणा नही बल्कि पड़ोसी राज्य राजस्थान से सम्बन्ध रखते हैं । नकली सोने की ईंट (टटलू ) के नाम पर ठगी व लूट करने का गोरखधंधा एक बार फिर से फलने - फूलने लगा है । गनीमत रही कि लूट - ठगी की वारदात नही हुई वर्ना खाकी को पसीने आ सकते थे। इसके साथ - साथ बदमाशों की गोली हवलदार के कान के समीप से निकल गई। पुलिस जवान को गोली लग जाती तो जवान की जान भी जा सकती थी। सीआईए फिरोजपुर झिरका की टीम ने नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को दबोचने में सफलता हासिल की है , जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए । डीएसपी फिरोजपुर झिरका वीरेंद्र सिंह ने पत्रक...

उपायुक्त पंकज के आदेशानुसार सिविल सर्जन डा. राजीव बातिश की तरफ से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ लोकवीर की अध्यक्षता में वीरवार को जिले के गांव मालब में एनीमिया कैम्प का आयोजन किया गया।

 मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। उपायुक्त पंकज के आदेशानुसार सिविल सर्जन डा. राजीव बातिश की तरफ से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ लोकवीर की अध्यक्षता में वीरवार को जिले के गांव मालब में एनीमिया कैम्प का आयोजन किया गया। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह,उपायुक्त पंकज के आदेशानुसार सिविल सर्जन डा. राजीव बातिश की तरफ से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ लोकवीर की अध्यक्षता में वीरवार को जिले के गांव मालब में एनीमिया कैम्प का आयोजन किया गया।                    इस कैम्प में मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी प्रनीत जयसवानी ने भी शिरकत की। किया।  डा. लोक वीर ने बताया कि जिले में लगभग 2 लाख महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं जिसे एनीमिया कहा जाता है। इस कमी के होने से महिलाओं की डिलवरी के समय मृत्यु होने की संभावनाएं अधिक हो जाती है और होने वाले बच्चों में भी जन्मदोष या कमजोर बच्चे पैदा होते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ महिलाओं में गर्भाशय से संबंधित कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। एनीमिया मेवात इलाके की एक महत्वपूर्...

वर्ष 2014 में लूहिगा खुर्द के पहाड़ से अवैध खनन कर पत्थर चोरी करने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। वर्ष 2014 में लूहिगा खुर्द के पहाड़ से अवैध खनन कर  पत्थर चोरी करने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को चांदडाका चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार। हादसे में  चार पुलिसकर्मी हुए थे गंभीर रूप से घायल  एक पुलिसकर्मी को पत्थर लगने से चली गई थी आंख की रोशनी। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। वर्ष 2014 में लुहिंगा खुर्द के पहाड में अवैध खनन करके पत्थर चोरी करने, पुलिस पार्टी पर जान लेवा हमला करने , चार पुलिस कर्मियों को घायल करने, जिनमें एक थानेदार की आँख पर पत्थर लगने से उसकी एक अाँख की रोशनी चली गई के आरोप में चांद डाका चोकी पुलिस ने आजाद पुत्र हमीदा निवासी लुहिंगा खुर्द को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है । मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 में लुहिंगा खुर्द में 13 डम्फर चालकों , 45 गांव वालों के विरुघ अवैध खनन करने पर पत्थर चोरी , हत्या का प्रयास, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करना व विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना पुन्हाना में केस दर्ज हुआ था । आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस के कब्जा से 3 डम्फर व एक जे...

माननीय पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान ने शनिवार को फिरोजपुर-झिरका में 291.41 लाख रुपए की लागत से बने दो मंजिल ज्यूडिशियल निवास भवनों का उद्घाटन किया।

मेवात क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। माननीय पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान ने शनिवार को फिरोजपुर-झिरका में 291.41 लाख रुपए की लागत से बने दो मंजिल ज्यूडिशियल निवास भवनों का उद्घाटन किया। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। माननीय पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान ने शनिवार को फिरोजपुर-झिरका में 291.41 लाख रुपए की लागत से बने दो मंजिल ज्यूडिशियल निवास भवनों का उद्घाटन किया। इन आवासीय भवनों में एक, दो मंजिला सीजेएम हाउस व तीन जेएमआईसी हाउस शमिल है। इस प्रत्येक आवसीय भवन  का निर्माण 1900 वर्ग फुट में किया गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश माननीय अरविंद सिंह सांगवान ने कहा कि इस क्षेत्र में पिछले काफी वर्षों से जजों के रहने के लिए भवनों की कमी आड़े आ रही थी जजों को रात में रुकने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए इन चार दो मंजिला भवनों का निर्माण किया गया है। आधुनिक भवनों में प्रथम मंजिल पर 1 बैडरूम,  एक ड्राइंग रूम, एक किचन, एक डाइनिंग...