Skip to main content

Posts

खास खबर:छंटनी के दौरान तीनों विधानसभा में 09 उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर।

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:छंटनी के दौरान तीनों विधानसभा में 09 उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर। बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात। 79 नूंह विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा शनिवार को सभी नामांकनों की छंटनी की गई जिस दौरान 5 प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां पाए जाने के कारण रद्द किए गए है। जिनमें ताहिर हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन निवासी रहना बीजेपी, बदरुदीन पुत्र शमशुदीन निवासी टाई इनेलो, मैमूना सुल्तान पत्नी आफताब अहमद पार्टी काग्रेंस, जरीना पत्नी लियाकत अली निवासी सालाहेड़ी बहुजन समाज पार्टी, अहमद पुत्र हसमल निवासी कवंरसिका जेजेपी शामिल है। 80 फिरोजपुर-झिरका विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा सभी नामांकनों की छंटनी की गई जिस दौरान 2 प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां पाए जाने के कारण रद्द किए गए है। जिनमें शमशाद पत्नी मम्मन खान, काग्रेंस, जुम्मी पत्नी महरूम चौधरी शकरूल्ला खान बीजेपी शामिल है। 81 पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा सभी नामांकनों की छंटनी की गई जिस दौरान 2 प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां ...

जेजेपी पार्टी में शामिल हुए फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कद्दावर कांग्रेसी नेता अमन अहमद, जेजेपी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव।

ताक़त क़लम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों। जेजेपी पार्टी में शामिल हुए फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कद्दावर कांग्रेसी नेता अमन अहमद, जेजेपी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव। बिलाल अहमद/ ब्यूरो नूह मेवात।  फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कांग्रेस के टिकट कटने पर कद्दावर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कांग्रेस का दामन छोड़ जेजेपी का दामन थाम लिया वही फिरोजपुर झिरका विधानसभा से जननायक जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक दी है। पार्टी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमन अहमद ने जेजेपी ज्वाइन कर कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उसके साथ बहुत ही बड़ा धोखा किया है उन्होंने कहा है कि हर सुख दुख में वह कांग्रेस पार्टी के काम आए तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन  तक पहुंचाने में दिन रात मेहनत करते रहे लेकिन अंत में नतीजा यह निकला कि कांग्रेस पार्टी ने फिरोजपुर झिरका विधानसभा से उसका टिकट काट दिया। टिकट कटने से नाराज फिरोजपुर झिरका विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमन अहमद जननायक जनता पार्टी की आलाकमान वह दुष...

सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वधान में सागर पब्लिक स्कूल बीवां में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री जयंती।

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वधान में सागर पब्लिक स्कूल बीवां में मनाई गई  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री जयंती।  कराई गई सुलेख प्रतियोगिता चौकी इंचार्ज आकेड़ा श्री बलवंत सिंह ने की मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल अंतर्गत गांव बीवां  स्थित सागर पब्लिक स्कूल में सामाजिक संस्था ऑल इंडिया सोशल क्राइम एंड एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन व मदरसा फातिमा तुज जोहरा ट्रस्ट द्वारा संयुक्त तत्वधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। बीवां गांव में स्थित सागर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के उपलक्ष्य में स्कूल में सुलेख प्रतियोगिता कराकर तथा शिक्षा जागरूकता अभियान चलाकर  बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा सभी को लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी गई।   आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेवात पुलिस के जांबाज पुलिस ऑफिसर आकेड़ा चौक...

फिरोजपुर झिरका पुलिस ने लूट की योजना बनाते 3 बदमाश दबोचे,भेजे जेल।

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ।फिरोजपुर झिरका पुलिस ने लूट की योजना बनाते 3 बदमाश दबोचे,भेजे जेल। पुलिस ने सरकारी गाड़ी से रात्रि में  बत्ती उतार आरोपियों को धर दबोचा। बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात।  फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा  देर रात्रि झिर रोड पुलिया के समीप आने जाने वाली गाड़ियों से लूटपाट करने वाले आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की तीन बदमाश दो बाइकों पर आने जाने वाले राहगीर गाड़ियों को लूटने की फिराक में झिर रोड पुलिया के समीप लूट की योजना बना रहे हैं। तुरंत प्रभाव से रेड की जाए तो काबू आ सकते हैं। सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए गश्त कर रहे अन्य पुलिस के जवानों को साथ लेकर बताई हुई जगह पर रेड की तो तीन बदमाशों को रंगे हाथ दबोचा गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपना नाम जाहिद पुत्र नासिर जाती मेव निवासी धोलेट थाना पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान, इरफान पुत्र सद्दीक ...

नूह एवीटी टीम ने चोरी की बाईक समेत चोर दबोचा, घर से तीन चोरी की गई बाईक बरामद।

ताकत कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। नूह एवीटी टीम ने चोरी की बाईक समेत चोर दबोचा, घर से तीन चोरी की गई बाईक बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूह एवीटी स्टाफ़ की टीम ने  मुखबिर खास की सूचना के आधार पर क्राइम पड़ताल रिपीटर नाका के समीप चेकिंग के दौरान एक आरोपी को रंगे हाथ चोरी की बाइक समेत धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है।  मिली जानकारी के अनुसार नूह पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हो बताया एवीटी स्टॉफ इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई एक आरोपी चोरी की अपाचे बाइक के साथ चहलका से तावडू होते हुए अपने गांव जाने की फिराक में हैं, बताई हुई सूचना के आधार पर एवीटी स्टाफ इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह की टीम ने रिपिटर नाका लगाकर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया थोड़ी देर बाद 1 अपाचे मोटरसाइकिल पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया पुलिस ने जैसे ही उसे रुकने का इशारा किया तो युवक भागने की कोशिश करने लगा। जवानों की मुस्तैदी के कारण युवक को चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ मौके पर ही दबोच लिया गया पुलिस ने युवक से जैसे ही मोटरसाइकिल के कागजात मांगे त...

खास खबर:जिले मे जनसभा , रैली व हैलीपैड के लिए स्थान निर्धारित:-जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। खास खबर:जिले मे जनसभा , रैली व हैलीपैड के लिए स्थान निर्धारित:-जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज बिलाल अहमद/ब्यूरो नुह मेवात। नूंह जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2019 के मद्देनजर सभी प्रत्याशियों के लिए विधानसभा क्षेत्र वाईज जन सभा, रैली व हैलीपैड इत्यादि के लिए स्थान निश्चित किये गये हैं । जिला निर्वाचन अधिकारीे ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र वाईज स्थान निर्धारित किए गए है जहां राजनीतिक दल व प्रत्याशी अपनी जनसभा, रैली कर सकते हैं तथा निर्धारित स्थान का प्रयोग हैलीपैड के लिए संबंधित प्राधिकारी की स्वीकृति के साथ किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जन सभा व रैली के लिए अनुमति संबंधित विधानसभा  के आरओ से लेनी होगी। अनुमति हेतू आवेदन निधार्रित प्रारुप मे देना अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार से पूर्ण आवेदन प्रस्तावित जनसभा, रैली के न्यूनतम 48 घंटे पहले दिया जाए। उन्होंने बताया कि धीमी गति से लाउड स्पीकर बजाने की अनुमति स...

प्रत्याशियों के खर्च पर रखे कडी नजर:- चुनाव खर्च पर्यवेक्षक जेके बारोटा

ताक़त कलम की न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। प्रत्याशियों के खर्च पर रखे कडी नजर:- चुनाव खर्च पर्यवेक्षक जेके बारोटा बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव खर्च पर्यवेक्षक जेके बारोटा ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के सम्बध में चुनाव खर्च का ब्यौरा रखने के लिए गठित टीमों (फैलाईग स्कूयरड, वीएसटी, वीवीटी, एसएसटी, अकाउंटिंग) की बैठक ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने टीमों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में लगी सभी टीमें अपने मधुर व्यवहार के साथ चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार अपना कार्य करें। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चुनाव पर खर्च की जाने वाली राशि का विवरण खर्च रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होता है। प्रत्याशियों के साथ खर्च निगराणी टीम द्वारा प्रत्याशियों के खर्च का विवरण शैडो रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। प्रत्याशियों के खर्च का मिलान शैडो रजिस्टर से करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के खर्च पर कड़ी नजर रखने के लिए टीमें प्रति दिन मुस्तैदी से कार्...